सीडीओ की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस सम्पन्न

ऊँचाहार, रायबरेली। शनिवार को तहसील सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस सम्पन्न हुआ, इस दौरान कुल 39 शिकायती पत्र आये, जिसमें 3 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया, बाकी शिकायतों के निस्तारण के लिए टीम गठित कर भेजी गई है।

मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता ने आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की समस्या सुनी।

होरेंसा गाँव के अवध बिहारी ने गांव के ही एक व्यक्ति के विरुद्ध मजदूरी का पैसा दिलाये जाने की शिकायत की,मदारीपुर के राहुल, अवधेश, पंकज समेत दर्जनों ग्रामीणों ने गांव के एक व्यक्ति के विरुद्ध सार्वजनिक रास्ते को अवरुद्ध किये जाने की शिकायत की है,होरेंसा गांव की मालती ने महिमापुर गाँव के दो भाइयों के विरुद्ध बंजर भूमि पर अवैध कब्जा किये जाने की शिकायत की,नगर के भीतरी मोहल्ला के सभासद मो अहमद ने मोहल्ले में दूषित व बदबूदार जलापूर्ति किये जाने की शिकायत की।

इस मौके पर एसडीएम विवेक राजपूत, तहसीलदार आकांक्षा दीक्षित, बीडीओ सुनील कुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button