20 मिनट लंबा गाना, बॉलीवुड के इस ट्रैक ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड

Longest song in Bollywood history: भारतीय सिनेमा में फिल्मों की सफलता केवल उनकी कहानी या दमदार अभिनय पर टिकी नहीं होती, बल्कि संगीत इसका एक बहुत बड़ा स्तंभ माना जाता है। कई बार ऐसा होता है कि दर्शक सिनेमाहॉल से निकलने के बाद फिल्म की कहानी तो भूल जाते हैं, मगर उसके गाने ताउम्र गुनगुनाते रहते हैं।
बॉक्स ऑफिस के इतिहास में ऐसी ढेरों फिल्में दर्ज हैं जो रिलीज के वक्त दर्शकों को अपनी तरफ खींचने में पूरी तरह नाकाम रहीं और फ्लॉप साबित हुईं, मगर उनके गानों ने संगीत की दुनिया में तहलका मचा दिया। मगर क्या आपने कभी सोचा है कि हिंदी सिनेमा के इतिहास का सबसे लंबा गाना (Longest Bollywood Song) कौन सा है? अगर नहीं, तो आइए आपको रूबरू कराते हैं बॉलीवुड के उस ऐतिहासिक गाने से जिसने अपनी लंबाई से एक अनोखा रिकॉर्ड कायम कर दिया।
20 मिनट लंबा है ये टाइटल ट्रैक, अनु मलिक ने ढाहा था जादू
हम बात कर रहे हैं सन् 2004 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई देशभक्ति से लबरेज मूवी “अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों” के शानदार टाइटल ट्रैक की। इस गाने का कुल रन-टाइम लगभग 20 मिनट है, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। इतनी लंबी अवधि होने के कारण मूवी के भीतर इस पूरे गीत को एक साथ न दिखाकर कहानी की जरूरत के हिसाब से तीन अलग-अलग हिस्सों में पिरोया गया था।
कमजोर दिल वाले न पढ़ें: इस बॉलीवुड फिल्म में इस्तेमाल हुई थी ‘असली भूत’ की आवाज
इस यादगार और रोंगटे खड़े कर देने वाले देशभक्ति गीत को बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार अनु मलिक ने कंपोज किया था। इस गाने के बोल और इसकी धुन आज भी जब कानों में पड़ती है, तो देशप्रेम की भावना जाग उठती है।
अमिताभ, अक्षय और बॉबी की त्रिमूर्ति भी नहीं बचा सकी थी फिल्म
निर्देशक अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों’ की स्टारकास्ट बेहद भारी-भरकम थी। इस मल्टीस्टारर फिल्म में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, खिलाड़ी अक्षय कुमार, बॉबी देओल, संदली सिन्हा, नगमा और दिव्या कुमार खोसला जैसे कई दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।



