विशेष लोक अदालत में समझौता का होगा निस्तारण

21,22,23 अगस्त को लगेंगीं विशेष अदालतें

इटावा। सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली के तत्वावधान में ‘समाधान समारोह-2026’ (विशेष लोक अदालत अभियान) के अंतर्गत 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

अभियान का उद्देश्य आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से विभिन्न प्रकार के लंबित वादों का त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निस्तारण करना है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,इटावा की ओर से जारी जानकारी के अनुसार विशेष लोक अदालत में जिला स्तर पर गठित पीठों के माध्यम से पक्षकारों के बीच आपसी सहमति से समझौता कराने का प्रयास किया जाएगा, जिससे न्यायालयों में लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण हो सके और लोगों को सरल,सुलभ व त्वरित न्याय मिल सके।

अभियान के अंतर्गत लेन-देन (दीवानी) विवाद, पारिवारिक विवाद,बैंक एवं वित्तीय मामले,मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण,चेक बाउंस के मामले सहित अन्य समझौतायोग्य वादों का निस्तारण किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने अधिक से अधिक पात्र पक्षकारों से अपने मामलों को लोक अदालत में प्रस्तुत कर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

प्राधिकरण ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से मामलों के निस्तारण से समय और धन दोनों की बचत होती है। आपसी सहमति से स्थायी समाधान मिलता है,न्यायालय शुल्क में नियमानुसार राहत उपलब्ध होती है तथा पूरी प्रक्रिया गोपनीय और मैत्रीपूर्ण वातावरण में संपन्न कराई जाती है। साथ ही पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता भी प्रदान की जाती है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,इटावा के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश श्री रजत सिंह जैन तथा सचिव श्रीमती आरती द्विवेदी ने जनपदवासियों से इस विशेष अभियान का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि अभियान से संबंधित जानकारी ए

Related Articles

Back to top button