धम्मौर थाना परिसर में मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं से पहुंचने की अपील

पुरुषोत्तम मास पर अखंड रामचरितमानस पाठ का होगा समापन

धम्मौर -सुलतानपुर। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर धम्मौर थाना परिसर स्थित मंदिर में चल रहे अखंड रामचरितमानस पाठ के समापन पर मंगलवार सायं छह बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक विपेंद्र कुमार वर्मा ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं, गणमान्य नागरिकों एवं धर्मप्रेमियों से भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

थाना परिसर में आयोजित अखंड रामचरितमानस पाठ से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। रामचरितमानस की चौपाइयों और भजनों की गूंज के बीच श्रद्धालु भगवान श्रीराम के आदर्शों का स्मरण कर धर्म लाभ अर्जित कर रहे हैं।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि भंडारे की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुरुषोत्तम मास में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। उन्होंने कहा कि भंडारे में सभी वर्गों के लोगों का स्वागत है और अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया गया है। क्षेत्रवासियों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल है।

Related Articles

Back to top button