18 वर्ष से कम आयु के मेधावी बच्चे करें आवेदन

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 हेतु ऑनलाइन नामांकन शुरू

इटावा। जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार ने जानकारी दी है कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

प्रेस को जारी विज्ञप्ति में उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार 18 वर्ष से कम आयु 31 जुलाई 2026 तक के बच्चों को प्रदान किया जाएगा जिन्होंने वीरता,समाज सेवा, पर्यावरण,खेल,कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं असाधारण योगदान दिया हो। पात्र बच्चे स्वयं अथवा जन सेवा केंद्र के माध्यम से awards.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी समय रहते अपना आवेदन सुनिश्चित करें।प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से संबंधित अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 8826539322 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button