असली और नकली हीरे में ऐसे करें पहचान, ठगी से बच जाएंगे आप

Real vs Fake Diamond: आज के टाइम में लोग सिर्फ सोना और चांदी ही नहीं बल्कि हीरे के गहनों की भी खूब खरीदारी कर रहे हैं। अंगूठी, पेंडेंट और ईयरिंग्स में जड़ा हीरा आकर्षक दिखता है। मगर बढ़ते बाजार के साथ नकली सामान का खतरा भी बढ़ गया है। ऐसे में अगर बिना जांच के हीरा खरीदा जाए तो पैसे का बड़ा नुकसान हो सकता है।
क्यों जरूरी है सही पहचान
कई खरीदार हीरे की चमक और डिजाइन देखकर ही फैसला कर लेते हैं। वहीं उसकी गुणवत्ता और प्रमाणपत्र पर ध्यान नहीं देते। यही गलती कई बार लोगों को ठगी का शिकार बना देती है। इसलिए खरीदारी से पहले हीरे की असली पहचान जानना जरूरी है।
असली और नकली हीरे में क्या अंतर है
असली हीरा कार्बन के खास क्रिस्टलीय रूप से बनता है। दूसरी तरफ नकली हीरे अक्सर कांच या सिंथेटिक सामग्री से तैयार किए जाते हैं। कई बार इन्हें इस तरह तराशा जाता है कि पहली नजर में असली और नकली में फर्क करना मुश्किल हो जाता है।
इन आसान तरीकों से करें पहचान
1. कागज पर डॉट बनाकर जांचें
एक सफेद कागज पर दो बड़े डॉट बनाएं। अब हीरे को उनके ऊपर रखें। अगर डॉट साफ दिखाई दे रहे हैं तो वह कांच या नकली पत्थर हो सकता है। यदि डॉट नजर नहीं आते तो हीरा असली होने की संभावना मानी जाती है।
2. भाप वाला तरीका अपनाएं
हीरे पर मुंह से हल्की भाप छोड़ें। अगर भाप तुरंत गायब हो जाए तो इसे असली हीरे की पहचान माना जाता है। यदि भाप कुछ समय तक बनी रहती है तो वह नकली हो सकता है।
3. गर्मी से भी मिल सकता है संकेत
कुछ लोग मोमबत्ती की हल्की लौ के पास हीरे को गर्म करके भी पहचान करते हैं। माना जाता है कि नकली पत्थर या कांच तेज गर्मी में धुंधला पड़ सकता है। उस पर दरार आ सकती है या निशान बन सकते हैं। वहीं असली हीरा अधिक तापमान सहने की क्षमता रखता है।
महज 2 दिन में हाथ में होगा पासपोर्ट, तत्काल आवेदन करते समय अपनाएं ये सीक्रेट पैंतरा
खरीदारी के समय क्या रखें ध्यान
हीरा खरीदते समय सिर्फ उसकी सुंदरता पर भरोसा न करें। उसकी गुणवत्ता की जांच करें और जरूरी प्रमाणपत्र जरूर देखें। थोड़ी सी सावधानी आपको नकली हीरा खरीदने और आर्थिक नुकसान से बचा सकती है।



