पाकिस्तान बोर्ड पर ये कार्रवाई करने की तैयारी में ICC
PCB Penalty from ICC: आने वाले ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से पहले ही क्रिकेट की दुनिया सदमे में है। पाकिस्तान सरकार ने अपनी क्रिकेट टीम को वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने की इजाज़त तो दे दी है, मगर 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ होने वाले बड़े मैच का बॉयकॉट करने का चौंकाने वाला फैसला लिया है। पाकिस्तान के इस अड़ियल रवैये से ICC नाराज़ है और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना लग सकता है।
भारत-पाकिस्तान मैच सिर्फ़ एक खेल नहीं बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट के लिए रेवेन्यू का सबसे बड़ा ज़रिया भी है। अगर यह मैच कैंसिल होता है, तो इससे ब्रॉडकास्टर्स, एडवरटाइज़र्स और टिकट बिक्री से होने वाले लगभग $250 मिलियन (लगभग Rs 2,300 करोड़) के रेवेन्यू पर असर पड़ेगा। ICC और PCB के पूर्व कम्युनिकेशन हेड समी-उल-हसन बर्नी ने इस मैच की फाइनेंशियल अहमियत पर कमेंट किया। उन्होंने कहा, “जहां तक नुकसान की बात है, तो भारत-पाकिस्तान मैच की कीमत करीब $250 मिलियन या ₹2,288 करोड़ से ज़्यादा है। इसमें सिर्फ़ ब्रॉडकास्टर ही नहीं, बल्कि सभी फ़ाइनेंशियल पहलू शामिल हैं। पाकिस्तान की सालाना इनकम करीब $35.5 मिलियन या ₹325 करोड़ है, इसलिए यह अंतर बहुत बड़ा है।”
जुर्माने की लटकती तलवार
ICC के ‘मेंबर पार्टिसिपेशन एग्रीमेंट’ (MPA) के मुताबिक, अगर कोई देश राजनीतिक कारणों से मैच खेलने से मना करता है, तो उस नुकसान का सारा मुआवज़ा संबंधित क्रिकेट बोर्ड (PCB) से वसूला जा सकता है। PCB की सालाना इनकम इतनी है कि PCB को यह जुर्माना भरने में अगले आठ-दस साल लग जाएंगे। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम को यह जुर्माना भरने के लिए इंटरनेशनल मैच खेलते रहना होगा।
भारत को मिलेगा ‘वॉकओवर’
ICC के नियमों के मुताबिक, अगर पाकिस्तान टीम 15 फरवरी को मैदान पर नहीं उतरती है, तो टीम इंडिया को सीधा ‘वॉकओवर’ दे दिया जाएगा। इससे भारत को 2 पॉइंट्स मिलेंगे, वहीं पाकिस्तान का ‘नेट रन रेट’ (NRR) काफी गिर जाएगा, जिससे उसके टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा हो जाएगा।
कमिंस ने T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने का निर्णय क्यों लिया, असल वजह जानें
ICC ने चेतावनी दी: “यह खेल की ईमानदारी पर हमला है”
ICC ने इस मामले पर एक ऑफिशियल बयान जारी करते हुए कहा है, “चुनिंदा हिस्सा लेना वर्ल्ड कॉम्पिटिशन के बुनियादी उसूलों के खिलाफ है। यह कॉम्पिटिशन की पवित्रता को कम करता है।” ICC ने साफ चेतावनी दी है कि PCB को इस फैसले के लंबे समय तक चलने वाले नतीजे भुगतने होंगे। इसमें पाकिस्तान को इंटरनेशनल क्रिकेट से सस्पेंड करना या भविष्य में ICC के रेवेन्यू में कमी जैसी कार्रवाई शामिल हो सकती है।



