259 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य! टीम का कोई बल्लेबाज 30 रन भी नहीं बना सका, फिर तिलक ने कैसे जिताया मैच

Telangana T20 League 2026: भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए सितारे और टी20 टीम के नवनियुक्त उपकप्तान तिलक वर्मा ने मैदान पर एक ऐसा चमत्कार कर दिखाया है जिसे देख क्रिकेट जगत दंग रह गया है। 21 जून तक श्रीलंका में ट्राई नेशन सीरीज खेल रहे तिलक सोमवार को ही भारत लौटे थे। इंटरनेशनल मैच खेलने और लंबे सफर की थकान को पूरी तरह दरकिनार करते हुए वे उसी शाम तेलंगाना टी20 लीग का हिस्सा बनने मैदान पर उतर गए। थकान पर भारी पड़े उनके इस जुनून ने न सिर्फ एक अविश्वसनीय शतक को अंजाम दिया, बल्कि टी20 क्रिकेट के इतिहास में 259 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य भी चेज करवा दिया, जिसे नामुमकिन माना जा रहा था।

मेदक फालकन्स के लिए बने संकटमोचक, आयरलैंड दौरे से पहले दिखाई धाक

तेलंगाना में खेली जा रही इस स्टेट टी20 लीग में तिलक वर्मा मेदक फालकन्स (Medak Falcons) की टीम से खेल रहे हैं। भारतीय टीम की व्यस्तताओं के कारण वे इस लीग में ज्यादा मैच नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि उन्हें 25 जून से आयरलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली दो मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भी टीम इंडिया की उपकप्तानी संभालनी है। लेकिन अपने पहले ही मुकाबले में तिलक ने बल्ले से ऐसा कोहराम मचाया कि विरोधी टीम के गेंदबाजों की बोलती बंद हो गई। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में जब मेदक की टीम 259 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी, तो किसी ने नहीं सोचा था कि मैच का नतीजा ऐसा होगा।

अमन राव की 142 रनों की आतिशी पारी पर भारी पड़ा तिलक वर्मा का ‘क्लास’

इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में वारंगल वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 7 विकेट पर 258 रनों का भीमकाय स्कोर खड़ा किया था। वारंगल की ओर से अमन राव पेरला ने मैदान के चारों तरफ चौके-छक्कों की बरसात करते हुए मात्र 48 गेंदों में 142 रनों की विध्वंसक पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 13 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट करीब 296 का रहा। अमन राव की यह बेहतरीन पारी जीत के लिए काफी लग रही थी, लेकिन दूसरी पारी में तिलक वर्मा की 136 रनों की कप्तानी पारी इस पर भारी पड़ गई। तिलक ने 56 गेंदों का सामना करते हुए 14 चौके और 8 छक्कों की मदद से 242.86 के स्ट्राइक रेट से रन कूटकर अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिला दी।

क्रिस गेल का ‘अमर’ रिकॉर्ड ध्वस्त, वेस्टइंडीज के इस खूंखार बल्लेबाज ने रचा नया इतिहास

अकेले दम पर पलटा मैच, टीम का कोई दूसरा बल्लेबाज 30 रन भी नहीं बना सका

टी20 फॉर्मेट में 250 से अधिक रनों का पीछा करना हमेशा से ही लोहे के चने चबाने जैसा होता है। इस रनचेज की सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि मेदक फालकन्स की ओर से तिलक वर्मा के अलावा कोई भी दूसरा बल्लेबाज 30 रनों का आंकड़ा तक नहीं छू पाया। पूरी टीम एक तरफ संघर्ष कर रही थी और दूसरी तरफ तिलक अकेले दम पर विरोधी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा रहे थे। आयरलैंड दौरे से ठीक पहले तिलक वर्मा का यह प्रचंड फॉर्म टीम इंडिया के लिए भी किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है। बतौर उपकप्तान उन पर जो नई जिम्मेदारी दी गई है, तिलक ने इस चमत्कारी पारी से साबित कर दिया है कि वे इसके पूरी तरह हकदार हैं।

Related Articles

Back to top button