धैर्य रखें कार्यकर्ता,बेटी पर पोस्ट निंदनीय है: शिवपाल सिंह

बैठक में निर्णय के बाद तय होगी रणनीति

जसवंतनगर,इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व केबिनेट मंत्री क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा है,कि भाजपा समर्थकों द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट कराई जा रही हैं,जो अत्यंत शर्मनाक और निंदनीय है।

उन्होंने क्रोध भरे लहजे में पत्रकारों को बताया यदि आक्रोश में आकर पार्टी कार्यकर्ता इस मुद्दे को लेकर सड़कों पर उतरकर रोष व्यक्त करेंगे,तो सरकार के सामने कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पार्टी की बैठक में जो भी निर्णय लिया जाएगा,उसी के अनुरूप आगे की रणनीति तय की जाएगी। शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि जब तक वरिष्ठ नेतृत्व कोई निर्देश न मिले,तब तक संयम बनाए रखें और संगठन के निर्णय की प्रतीक्षा करें।

Related Articles

Back to top button