डीएम जसजीत कौर ने किया ईवीएम स्ट्रांग रूम का औचक निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्था पाई संतोषजनक

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा

बिजनौर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी जसजीत कौर द्वारा आज दोपहर 12:30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम संरक्षित स्ट्रांग रूम का मासिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान ईवीएम स्ट्रांग रूम के बाहर लगे सील्ड तालों सहित ईवीएम सुरक्षा अग्नि सुरक्षा विद्युत व्यवस्था एवं अन्य सभी प्रकार की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित पाई गईं।

तदोपरांत जिलाधिकारी श्रीमती कौर द्वारा झंडापुर स्थित वीवी पेट वेयरहाउस का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने सिक्योरिटी, विद्युत व्यवस्था, साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम के रख रखाव व सुरक्षा के दृष्टिगत सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने अपनी सहमति जताई और सुरक्षा के इंतजाम देख कर संतोष व्यक्त किया।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती वान्या सिंह राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में भाजपा से धीर सिंह बसपा मुहम्मद सिद्दीक कांग्रेस से अनिल त्यागी तथा सपा से अखलाक पप्पू सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button