एनटीपीसी संयुक्ता महिला समिति की वरिष्ठ सदस्याओं ने किया जेम का प्रोत्साहन

ऊँचाहार, रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार में संचालित बालिका सशक्तिकरण कार्यशाला का अवलोकन एवं बालिकाओं को प्रोत्साहित करने के लिए एनटीपीसी का शीर्ष महिला संगठन, संयुक्ता महिला समिति की वरिष्ठ सदस्याओं सुनीता श्रीनिवासन, मीनाक्षी श्रीवास्तव तथा चंदना कुमारी ने एनटीपीसी ऊंचाहार का दौरा किया ।

तीनों विशिष्ट महिलाओं ने जेम की बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक संध्या का उदघाटन किया तथा उनके शानदार और मनोहारी प्रस्तुतियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपनी अपनी शुभकामनाएं दीं। वरिष्ठ अतिथि महिलाओं ने बच्चियों के प्रदर्शन पर कहा कि एनटीपीसी का यह फ्लैगशिप प्रोग्राम बालिकाओं के सपनों को जहां उड़ान दे रहा है वहीं प्रधानमंत्री मोदी जी के बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ अभियान को भी सार्थक कर रहा है।

इस अवसर जिन बालिकाओं का जन्मदिन था , उनके साथ मिलकर केक काटा तथा बेटियों को उपहार देकर उन्हें प्रोत्साहित किया। इसके पहले प्रियदर्शिनी महिला क्लब की अध्यक्षा रश्मि देबाता ने अतिथियों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। परियोजना प्रमुख बिस्व मोहन सिंह सहित सभी विशिष्ट अतिथि बालिकाओं के साथ कदमताल करते हुए डांस किया तथा उनका उत्साहवर्धन किया। मंच का संचालन वरिष्ठ प्रबंधक स्नेहा त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख बिस्व मोहन सिंह सहित महाप्रबंधक, आशुतोष कुमार सभी दिलीप कुमार साहू, एस यू हरिदास,विभागाध्यक्ष, यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथि महिलाओं ने अपनी यात्रा के दूसरे दिन जेम की बालिकाओं के साथ योगा किया तथा वृक्षारोपण करके कंपनी की पर्यावरण हितैषी नीति का अनुसरण किया। प्रियदर्शिनी लेडीज क्लब के सौजन्य से आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में माली श्रमिकों को गर्मी से राहत देने के लिए छाता, हॉट टिपन, सत्तू, जूट के थैले में रखकर उन्हें प्रदान किया गया। जिसे पाकर मालियों के चेहरे खिल उठे। संपूर्ण कार्यक्रम को संपादित करने में मानव संसाधन प्रमुख पंकज कुमार सहित अन्य विभागाध्यक्षों की भूमिका सराहनीय रही।

Related Articles

Back to top button