जिला अधिकारी के निर्देश पर पान दरीबा किला गेट से लेकर जामा मस्जिद तक सड़क बनाने का हुआ काम शुरू

रामपुर ।। दिन बुधवार को पान दरीबा किला गेट से लेकर जामा मस्जिद तक की सड़क बनवाने को लेकर 18.11.25 जन सेवा समिति की तरफ से जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन दिया गया था जिसका संज्ञान लेते हुए जिला अधिकारी महोदय ने तत्काल सड़क बनाने के दिए आदेश जन सेवा समिति के सभी पदाधिकारी और व्यापारियों की तरफ से जिलाधिकारी का बहुत-बहुत धन्यवाद हैं जिला अधिकारी महोदय के निर्देश पर बुधवार रात्रि 8:00 बजे से किला गेट पान दरीबा से काम शुरू हो गया।

जिसमें लेबर द्वारा सड़क की टाइल्स उखाड़ी जा रही है और वह ट्रैक्टर ट्राली द्वारा हटाई जा रही है उसके बाद इस रोड पर बोल्डर पड़ेगा और उसके बाद डामर हॉट मिक्स रोड का निर्माण होगा जन सेवा समिति के जिला अध्यक्ष वसीम उल हसन खान कहा की नगर पालिका द्वारा आज से दो वर्ष पहले पान दरीबा किला गेट से लेकर जामा मस्जिद सर्राफाबाजार तक की सड़क की नपत हुई थी लेकिन दो वर्ष बाद भी सड़क का निर्माण नहीं हो पाया था इसी संदर्भ में जन सेवा समिति का हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था और कई बार ज्ञापन भी दिया गया था।

जन सेवा समिति का एक प्रतिनिधिमंडल कुछ महीने पहले नगर पालिका अधिशासी अधिकारी से मिला था जिसमें ज्ञापन सोपा गया उसके बाद इस सड़क का नगर पालिका बजट में पास भी हो गया था लेकिन उसके बाद भी यह सड़क का निर्माण नहीं हो पाया था।

किला गेट पान दरीबा से जमा मस्जिद सराफा बाजार की मुख्य सड़क हे जहां पर दुकानदारो को परेशानी का सामना करना पढ़ रहा हे सड़क पर बड़े बड़े गड्डे हो गए हे माल की रिक्शा पलट जाती थी यह सड़क पिछली 20 वर्ष पुरानी हे इस सड़क का निर्माण न होने की वजह से व्यापारियों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ था है जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी महोदय ने सड़क का निर्माण का आदेश कर दिया।

 

Related Articles

Back to top button