सहयोगी मित्र चैरिटेबल ट्रस्ट समारोह का समापन
मीडिया कॉन्फ्रेंस और सदस्यता अभियान का सम्पन्न

जसवंतनगर,इटावा। सहयोगी मित्र चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अपने पदाधिकारियों एवं सक्रिय सदस्यों के सम्मान में सम्मान समारोह,मीडिया कॉन्फ्रेंस एवं सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन हाईवे स्थित एक होटल में किया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट द्वारा सदस्यों के लिए संचालित विभिन्न सामाजिक एवं आर्थिक सहयोग योजनाओं की जानकारी साझा की गई।
कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों के रूप में दिल्ली से वी.के.शर्मा,मैनपुरी से अखिलेश वर्मा,इटावा से सत्य स्वरूप मिश्रा,ललित कुमार सक्सेना,शिक्षक प्रेम किशोर पाठक,समाजसेवी प्रेम कुमार शाक्य व गुरुबख्श सिंह उपस्थित रहे। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण एवं पटका पहनाकर स्वागत व सम्मान किया।
ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमित कुमार जोशी एवं कोषाध्यक्ष रितिक गुप्ता ने बताया कि संस्था सदस्यों के लिए बिटिया विवाह आर्थिक सहयोग योजना,आकस्मिक निधन सहायता योजना,गंभीर बीमारी एवं दुर्घटना सहायता योजना, छात्र शिक्षा सहयोग योजना, व्यापारी धन हानि-चोरी सहायता योजना,भवन निर्माण एवं प्लॉट खरीद सहयोग योजना तथा सहयोगी मित्र सम्मान योजना जैसी कई योजनाएं संचालित कर रही है।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अप्रैल माह से संस्था के विधिवत संचालन शुरू होने के बाद मात्र दो माह के भीतर दो बेटियों के विवाह में कुल ₹ इक्यासी हजार का आर्थिक सहयोग प्रदान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सदस्यों के आपसी सहयोग और सहभागिता के माध्यम से भविष्य में इस सहयोग राशि को दस गुना तक बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की तथा भविष्य में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर कन्नौज जिलाध्यक्ष सुमित जोशी,मैनपुरी जिलाध्यक्ष विजय कुमार,इटावा जिलाध्यक्ष सत्य स्वरूप, दरवेश कुमार,भाजपा नेता जय शिव वाल्मीकि,सुरेश गुप्ता,सभासद प्रतिनिधि हेमू शाक्य,निमेष तिवारी, अखिलेश वर्मा,जिला सचिव दीपक वर्मा,मोहित वर्मा,समर प्रताप,छविराम राजपूत,नरेंद्र,मंगल सिंह, गिरिजा शंकर,दीपराज परिवार,मोहर सिंह,राजा बाबू,सुनीता पाठक, ज्योति,पूनम देवी,चरन देवी,शशि प्रभा,मधु,सीता, पायल,सहित बड़ी संख्या में सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



