ईशान किशन के पारी से फैंस खुश, बोले- एक बिहारी पूरे पाकिस्तान पर भारी

Ishan Kishan Against Pakistan: ईशान किशन की धमाकेदार पारी ने पाकिस्तान के गेंदबाजों को चौंकाया और भारत को 175 रन का स्कोर बनाने में मदद की। जानिए इस शानदार प्रदर्शन की पूरी कहानी।

Ishan Kishan Against Pakistan: हाल ही में श्रीलंका में खेले गए एक मुकाबले में ईशान किशन ने अपनी बेहतरीन बैटिंग से पाकिस्तान के गेंदबाजों को परेशान कर दिया। जब सभी की नजरें अभिषेक शर्मा पर थी तो ईशान किशन ने अपनी विस्फोटक पारी से ना केवल मैच का रूख पलट दिया बल्कि भारतीय टीम को शानदार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

पाकिस्तानी गेंदबाजों पर ईशान की दबदबा

ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ 77 रन की शानदार पारी खेली जिसमें उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के लगाए। इस पारी ने न केवल पाकिस्तान के गेंदबाजों को चारों ओर दौड़ा दिया बल्कि टीम इंडिया को 175 रन का बड़ा स्कोर खड़ा करने में भी मदद की। ईशान की इस पारी ने यह साबित कर दिया कि वह किसी भी चुनौती का सामना कर सकते हैं और बड़े मंच पर अपनी छाप छोड़ सकते हैं।

पाकिस्तानी तैयारी हुई बेकार

पाकिस्तान ने अभिषेक शर्मा को रोकने के लिए अपनी रणनीति बनाई थी मगर ईशान किशन ने चुपके से खेल में ऐसा टर्न लिया कि उनकी सारी तैयारी धरी की धरी रह गई। पाकिस्तान के गेंदबाजों की गेंदें ईशान के सामने मानो बेअसर हो गईं और उन्होंने बिना रुके आक्रामक शॉट्स खेले। उनकी पारी ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों को चौंका दिया और इसने साबित किया कि भारतीय टीम में कोई भी खिलाड़ी किसी भी समय मैच का पासा पलट सकता है।

जानें 299 पर आउट होने वाले दुनिया के तीन बल्लेबाज कौन कौन

Ind vs pak मैच में मच गया तहलका

किशन की पारी का असर पाकिस्तान में भी गूंज उठा। पाकिस्तान के क्रिकेट प्रेमी और पूर्व क्रिकेटर्स इस पारी की चर्चा कर रहे हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच का मुकाबला हमेशा से तनावपूर्ण और दिलचस्प होता है और इस बार ईशान किशन ने अपने खेल से एक नया अध्याय जोड़ दिया। उनकी पारी ने न केवल भारत के लिए जीत दिलाई बल्कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और मजबूत खिलाड़ी के रूप में स्थापित किया।

वहीं ईशान किशन के पारी से फैंस बहुत ज्यादा ही खुश है, और तारीफ में कहा कि एक बिहारी पूरे पाकिस्तान पर भारी पड़ा।

Related Articles

Back to top button