rashmika vijay की सगाई हो गई, जानें दोनों के बीच उम्र का कितना अंतर

rashmika vijay age difference: बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के फेवरेट स्टार्स रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह है उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी बड़ी खबर। सूत्रों के मुताबिक, दोनों ने 3 अक्टूबर को एक निजी समारोह में सगाई कर ली।
हालांकि अब तक कपल ने इस इवेंट की कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा नहीं की है मगर फैंस इस खबर से काफी खुश नजर आ रहे हैं। सगाई की खबर सामने आते ही इनकी लव स्टोरी फिर से सुर्खियों में आ गई है।
उम्र का अंतर भी बना चर्चा का विषय (vijay rashmika age gap)
इनकी सगाई की खबर के साथ ही अब सोशल मीडिया पर उनकी उम्र को लेकर भी खूब बातें हो रही हैं। जानकारी के मुताबिक, रश्मिका मंदाना का जन्म 1996 में हुआ था, जिससे उनकी उम्र फिलहाल 29 साल है। वहीं विजय देवरकोंडा का जन्म 1989 में हुआ और अब वे 36 साल के हो चुके हैं। इस हिसाब से दोनों के बीच करीब सात साल का अंतर है, जो कई फैंस के लिए चर्चा का विषय बन गया है।
पैसों की कमी थी तो ये एक्टर बन गया ड्रग तस्कर, 40 करोड़ के ड्रग्स के साथ पकड़े जाने पूरा बॉलीवुड हैरान
शादी की तारीख पर अटकलें तेज (rashmika vijay wedding news)
संबंधित करीबी सूत्रों का कहना है कि रश्मिका और विजय ने अपने रिश्ते को अगले मुकाम तक ले जाने का फैसला कर लिया है। उम्मीद की जा रही है कि यह जोड़ी 2026 की शुरुआत में सात फेरे ले सकती है। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
शाहरुख खान के ‘मन्नत’ में छुपा है ये राज, राघव जुयाल ने किया खुलासा
फैंस को अब उनके वेडिंग लुक्स और फोटोज का बेसब्री से इंतजार है। दोनों को साथ देखने की चाहत रखने वाले फॉलोअर्स के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है।



