IND vs PAK World Cup 2026: BCCI का मास्टरप्लान, इंडिया ने चुपके से खेला पाकिस्तान वाला गेम

IND vs PAK World Cup 2026: पाकिस्तान सरकार ने 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो में होने वाले इंडिया-पाकिस्तान मैच का बॉयकॉट करने का फैसला किया है। जब पाकिस्तान ने एशिया कप होस्ट किया था, तो इंडिया के सभी मैच पाकिस्तान के बाहर दुबई में खेले गए थे।

इसी इंसाफ के साथ इंडिया की मेजबानी में हुए T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के सभी मैच इंडिया के बाहर श्रीलंका में ऑर्गनाइज़ किए गए हैं। मगर फिर भी, पाकिस्तान सरकार ने एक अजीब फैसला लिया है और इंडिया के विरुद्ध मैच का बॉयकॉट करने का फैसला किया है।

अब इसी मुद्दे पर BCCI ने एक बड़ा फैसला लिया है। हालांकि पाकिस्तान टीम इंडिया के विरुद्ध खेलने के लिए तैयार नहीं है, मगर इंडियन क्रिकेट टीम (BCCI) ICC प्रोटोकॉल को फॉलो करते हुए श्रीलंका जाएगी।

BCCI सूत्रों के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव की लीडरशिप में इंडियन टीम तय शेड्यूल के मुताबिक कोलंबो जाएगी। टीम वहां प्रैक्टिस करेगी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होगी और मैच के दिन टाइम पर स्टेडियम पहुंचेगी। इसके बाद अगर पाकिस्तान टीम नहीं आती है, तो ‘वॉकओवर’ कर दिया जाएगा।

वॉकओवर नियम:

ICC के नियमों के मुताबिक, अगर टॉस के लिए एक टीम मैदान पर मौजूद है और दूसरी टीम नहीं आती है, तो मैच रेफरी मौजूद टीम को ‘वॉकओवर’ घोषित कर देता है। इसका मतलब है कि भारतीय टीम को बिना मैच खेले 2 पॉइंट्स मिल जाएंगे।

पाकिस्तान क्यों कर रहा है विरोध

पाकिस्तान सरकार ने यह फैसला बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर करने के विरोध में लिया है। बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों से बांग्लादेश के मैच भारत से श्रीलंका में शिफ्ट करने की रिक्वेस्ट की थी, मगर ICC ने इस रिक्वेस्ट को खारिज कर दिया, जिस पर पाकिस्तान ने अपना गुस्सा जाहिर किया है।

ICC की चेतावनी

आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को चेतावनी दी है कि इस बॉयकॉट के लिए पाकिस्तान क्रिकेट को गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। ICC ने कहा है कि यह फैसला वर्ल्ड क्रिकेट के हित में सही नहीं है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले 5 खिलाड़ी, जानें कोहली किस नंबर पर

भले ही पाकिस्तान टीम मैदान पर न उतरे, मगर इंडियन टीम सारी फॉर्मैलिटीज़ पूरी करने के लिए मैदान पर जाएगी। अगर टॉस के समय पाकिस्तान का कैप्टन मैदान पर नहीं आता है, तो इंडिया को विनर घोषित कर दिया जाएगा। इससे क्रिकेट फैंस नाराज़ हैं।

Related Articles

Back to top button