जानें कितनी संपत्ति पीछे छोड़ गए अजित पवार

Ajit Pawar Net worth: महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान दुर्घटना में निधन। जानिए उनकी संपत्ति, वित्तीय स्थिति और राजनीतिक योगदान के बारे में।

Ajit Pawar Net worth: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और प्रमुख राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता अजित पवार अब हमारे बीच नहीं रहे। बुधवार को उनका विमान महाराष्ट्र के बारामती के पास एक दुखद दुर्घटना का शिकार हो गया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। 66 साल की उम्र में इस दुर्घटना ने न केवल राज्य की राजनीति में एक बड़ा शून्य पैदा किया बल्कि उनके परिवार और समर्थकों के लिए भी ये अपूरणीय क्षति साबित हुई है।

रह चुके थे 6 बार उपमुख्यमंत्री

अजित पवार महाराष्ट्र के राजनीतिक परिदृश्य के एक अहम हिस्सा थे, जिनकी 6 बार उपमुख्यमंत्री के रूप में सेवा रही। वे न केवल एक सशक्त नेता थे, बल्कि राज्य की सबसे प्रभावशाली और संपन्न राजनीतिक शख्सियतों में उनकी गिनती होती थी। उनके निधन ने राज्य के नेताओं और उनके समर्थकों को गहरे शोक में डाल दिया है।

उनकी संपत्ति पर एक नजर

अजित पवार की वित्तीय स्थिति भी काफी मजबूत थी, जैसा कि उन्होंने 2024 के विधानसभा चुनाव के दौरान अपने हलफनामे में खुलासा किया था। पवार के पास कुल संपत्ति 124 करोड़ रुपये से अधिक थी, जिनमें बैंक डिपॉजिट, ज्वैलरी, कृषि और गैर कृषि भूमि शामिल हैं। पवार का संपत्ति का यह भंडार उनकी राजनीतिक स्थिरता और सफलता का प्रतीक था।

अजित पवार के परिवार के पास 14.12 लाख रुपये कैश थे। वहीं उनके बैंक खातों में कुल 6.81 करोड़ रुपये से अधिक जमा थे। इसमें पवार खुद के खाते और उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार के खातों का हिस्सा शामिल था। साथ ही, उनकी शेयर बाजार और अन्य निवेशों में लाखों का निवेश था। पवार ने अपनी संपत्ति में लगभग 24 लाख रुपये का निवेश शेयर बाजार में किया था, वहीं उनके परिवार ने भी 30 लाख रुपये का निवेश किया था।

ajit pawar news: डिप्टी CM समेत कुल 6 की मौत, जानें कैसे हुआ हादसा

पवार परिवार के पास है करोड़ों की संपत्ति

अजित पवार के पास कृषि और गैर कृषि भूमि के रूप में लमसम दस करोड़ रुपये की संपत्ति थी। उनकी संपत्ति में एक आलीशान व्यावसायिक बिल्डिंग भी शामिल थी, जिसकी कीमत 11 करोड़ रुपए से अधिक बताई जाती है। इसके साथ साथ उनके नाम पर कई आलीशान घर और फ्लैट थे, जिनकी कुल कीमत करोड़ों में थी। उनके परिवार की संपत्ति में चार फ्लैट भी शामिल थे, जिनकी कीमत 22 करोड़ रुपये से अधिक थी।

Related Articles

Back to top button