कल रामपुर पहुंचेंगे अखिलेश यादव, आज़म ख़ान से करेंगे मुलाकात

मंडल मुरादाबाद प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा

रामपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कल रामपुर पहुंचेंगे। इस दौरान वे सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आज़म ख़ान से मुलाकात करेंगे।

आज़म ख़ान ने इस मुलाकात की पुष्टि करते हुए कहा— “अखिलेश जी मुझसे मिलने आ रहे हैं, और मैं सिर्फ उन्हीं से मिलूंगा। मेरी सेहत और खैरियत जानने आ रहे हैं, और यह उनका हक भी है।”

बातचीत के दौरान आज़म ख़ान ने अपने ऊपर दर्ज मामलों का जिक्र करते हुए कहा— “एक ही मुकदमे में 34 लाख रुपये का जुर्माना और 21 साल की सजा सुनाई गई है। आपके माध्यम से दरख्वास्त करता हूं, कोई इस घर को खरीद ले।

रामपुर सांसद मोहिबुल्लाह नदवी से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि “मैं उन्हें नहीं जानता।” वहीं सपा सांसद एसटी हसन की नाराज़गी के सवाल पर बोले— “हम खुद उनसे मिलने जाएंगे, वह हमें रिसीव करेंगे, कोई नाराज़गी नहीं है।”

सियासत को लेकर आज़म ख़ान ने कहा— “जनता ही हमारी दवा है, और हम हमेशा उन्हीं के साथ रहेंगे।”

सियासी हलकों में यह मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि लंबे समय से आज़म ख़ान और अखिलेश यादव के रिश्तों को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं।

Related Articles

Back to top button