150 बिजली उपभोक्ताओं के काटे कनेक्शन

दो दर्जन से अधिक गांवों में चला चेकिंग अभियान,साढ़े छह लाख रुपये से ज्यादा किए वसूल

जसवंतनगर,इटावा। बिजली विभाग ने बकाया बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ शुक्रवार को बड़े स्तर पर अभियान चलाया। एसडीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में नौ बिजलीघरों, शहरी,ग्रामीण,फतेहपुरा, बलरई,जुगोरा,सिरसा बीबा मऊ,शाहजहां पुर,सराय भूपत आदि के जेई, टीजी-2,एसएसओ और लाइनमैन की टीमों ने दो दर्जन से अधिक गांवों में पहुंचकर बकायेदारों के कनेक्शन काटे।

अभियान के दौरान विभागीय टीमों ने 150 से अधिक विद्युत कनेक्शन काटे,जबकि बकायेदार उपभोक्ताओं से साढ़े छह लाख रुपये से अधिक की वसूली की गई। विभाग की कार्रवाई से बकायेदार उपभोक्ताओं में खलबली मची रही।

एसडीओ राजेश कुमार ने बताया कि बिजली बिल का समय से भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि कार्रवाई से बचने के लिए अपना बकाया बिजली बिल समय से जमा करें।

अभियान में जेई कौशल पांडेय,जेई रघुनाथ, टीजी-2 राकेश कुमार व सतीश, एसएसओ अभिषेक, अवनीश व अनुज सहित लाइनमैन प्रेमचंद, राजपाल और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button