भगवान को जाति में बांटना स्वयं की अज्ञानता का प्रतीक है: हरभजन दास

भरथना,इटावा। किसी भी समाज द्वारा भगवान को जाति के भेदभाव में बांटना स्वयं में अज्ञानता का प्रतीक हैं। भगवान सबके हैं और सभी मानव जीव में भगवान की शक्तियां विद्यमान हैं।

शारदीय नवरात्रि की महानवमी के उपलक्ष्य में कस्बा के मुहल्ला महावीर नगर स्थित माँ अम्बे पब्लिक स्कूल में सन्त विवेकानन्द जागृति समिति भरथना के तत्वाधान में ‘‘हम सबके हैं राम‘‘ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री पिलुआ महावीर जी महाराज मन्दिर के महन्त स्वामी हरभजन दास ने कहा कि मर्यादा पुरूर्षोत्तम प्रभु श्रीराम सम्पूर्ण समाज के लिए आदर्श हैं।

उनके जीवन में चाहे कितनी भी विपरीत परिस्थितियां आयीं हों, लेकिन उन्होंने सदैव ही अपनी मर्यादा में रहकर सकारात्मकता के साथ उनका सामना किया और सफलता से परिचित हुए। इससे पहले विश्वात्मा वन पचनदा संगम इटावा के श्रीश्री 108 महन्त स्वामी ने भी उपस्थितजनों को अपने प्रवचन रूपी ज्ञान से प्रकाशवान किया। साथ ही समिति के पदाधिकारियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन अर्चन उपरान्त यज्ञ में पूर्णाहुति डालकर सर्वकल्याण की कामना की तथा संगीतमयी भजनों से लोग आनन्दित हुए। समिति पदाधिकारियों ने सन्त द्वय का माल्यार्पण व प्रतीक चिन्ह्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया।

इस मौके पर गुरलदास नन्दवानी,वीरेन्द्र सिंह चौहान,जमुनादास लखवानी,विष्णु सिंह भदौरिया,अखिलेश पोरवाल,रामप्रकाश पाल, अनिल श्रीवास्तव,रामपाल सिंह राठौर,राजेन्द्र चौधरी, रामशंकर वर्मा,सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव,मंगल सिंह भदौरिया,आरएन दुबे, वेदप्रकाश मयंक,दिवाकान्त शुक्ला,रामजी भदौरिया, अरविन्द रावत,निशान्त पोरवाल,अशोक रावत सहित कई गणमान्यजनों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम का सफल संचालन करूणाशंकर दुबे ने किया।

Related Articles

Back to top button