अनुसंधान क्षेत्र में नवाचार, उत्कृष्टता-वैज्ञानिक नेतृत्व का हुआ अनूठा संगम

यूपीयूएमएस पहला ‘रिसर्च शोकेस एंड ओरेशन-2025 हुआ सम्पन्न

सैफई,इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस),सैफई द्वारा बुधवार को विश्वविद्यालय का पहला “रिसर्च शोकेस एंड ओरेशन-2025 आयोजित किया गया। यह ऐतिहासिक आयोजन कुलपति प्रोफेसर डॉ.अजय सिंह की दूरदर्शी, नवाचार-उन्मुख और शोध-केंद्रित नेतृत्व का प्रतिफल है। उनके मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय चिकित्सा शिक्षा,अनुसंधान उत्कृष्टता और सामाजिक दायित्व में नए आयाम स्थापित कर रहा है,जिससे यूपीयूएमएस प्रदेश की अग्रणी शोध संस्थाओं में अपना स्थान सुदृढ़ कर रहा है।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ. विनय पाठक, कुलपति छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय,कानपुर रहे, जिनका विशाल प्रशासनिक व शैक्षणिक अनुभव शोध संस्कृति के विकास को नई दिशा दी।

गेस्ट ऑफ ऑनर पद्मश्री प्रोफेसर डॉ. सोनिया नित्यानंद, कुलपति किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू),लखनऊ,स्टेम सेल अनुसंधान में अपने उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। उनकी उपस्थिति शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी रही।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों द्वारा किए गए उत्कृष्ट शोध प्रोजेक्ट,क्लीनिकल इनोवेशन,पब्लिक हेल्थ अध्ययन तथा तकनीकी नवाचार प्रदर्शित किए जाएंगे। साथ ही,उच्च स्तरीय शोध करने वाले एवं पेटेंट प्राप्त करने वाले संकाय सदस्यों को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। जिससे विश्वविद्यालय में शोध एवं नवाचार को और प्रोत्साहन मिलेगा
एमडी,एमएस,एमबीबीएस छात्रों को भी उनके शोध योगदान के लिए सम्मानित किया गया तथा उन्हें भविष्य में शोध के महत्व से अवगत कराते हुए प्रेरित किया गया, यह पहले प्रधानमंत्री के “विकसित भारत 2047” के विज़न के अनुरूप युवा वैज्ञानिकों में अनुसंधान- उन्मुख मानसिकता विकसित करने का महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम में विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के प्रिंसिपल,मुख्य चिकित्सा अधिकारी,वरिष्ठ चिकित्सक,सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भी सक्रिय रूप से सहभागी की। जिससे क्षेत्रीय स्वास्थ्य सहयोग और शोध आदान-प्रदान को मजबूत आधार मिला।

इस आयोजन से यूपीयूएमएस के साथ-साथ इटावा,फ़िरोज़ाबाद एवं आसपास के सभी स्वास्थ्य संस्थानों को नवीनतम शोध प्रवृत्तियों,आधुनिक उपचार पद्धतियों और उभरती चिकित्सा तकनीकों की मूल्यवान जानकारी प्राप्त हुई।

यूपीयूएमएस का हर शोध प्रयास जनता के स्वास्थ्य कल्याण को केंद्र में रखकर किया जाता है। यह रिसर्च शोकेस वैज्ञानिक उत्कृष्टता और सामाजिक स्वास्थ्य सुधार की दिशा में एक सशक्त कदम है।

Related Articles

Back to top button