चमोली में बादल फटा: छह घर मलबे में दबे, सात लापता, राहत कार्य तेज़

चमोली जिले के नंदा नगर में बुधवार रात बादल फटने से भारी तबाही मची। राहत और बचाव कार्य जारी है।

Uttarakhand cloudburst 2025: देवभूमि के चमोली ज़िले के नंदा नगर क्षेत्र में बुधवार देर रात बादल फटने की घटना ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इस हादसे में छह मकान पूरी तरह मलबे में दब गए हैं, वही सात लोगों के लापता होने की पुष्टि की गई है।

प्रशासन के अनुसार, दो लोगों को अब तक सुरक्षित मलबे से बाहर निकाला जा चुका है। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर तैनात हैं।

डीएम संदीप तिवारी ने बताया कि नंदा नगर के कुंत्री लंगाफली वार्ड में भारी बारिश के बाद cloudburst से छह घर बर्बाद हो गए हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

तीन एम्बुलेंस और एक चिकित्सा टीम को तत्काल प्रभावित क्षेत्र की ओर भेजा गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई लोग अब भी मलबे में या घरों में फँसे हो सकते हैं।

जानकारी के अनुसार, Uttarakhand cloudburst 2025 ने इलाके में डर का माहौल पैदा कर दिया है। मौसम महकमे ने चमोली और आसपास के क्षेत्रों में अगले 48 घंटों के लिए और तेज़ बारिश की चेतावनी जारी की है, जिससे बचाव अभियान में और मुश्किलें आ सकती हैं।

ऑनलाइन ऑर्डर की गई बिरयानी में निकले कॉकरोच, घटना से मचा हड़कंप; कहां हुई ये घिनौनी घटना

चीफ मिनिस्टर पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। देहरादून में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने हाल की प्राकृतिक आपदाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है।

आपको बता दें कि उत्तराखंड के चमोली में आई ये विपदा एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों की कठिनाई को उजागर करती है। प्रशासन की सक्रियता और स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य जारी है, मगर मौसम की मार आगे की राह कठिन बना सकती है।

Related Articles

Back to top button