अब नहीं कर पाएंगे दो नंबरी, यूपी में जमीन की रजिस्ट्री पर आया नया कानून
अगर आप भी ज़मीन खरीदने जा रहे हैं तो पहले ये खबर पढ़ लें नहीं तो पछताएंगे!

up land registry rule: योगी सरकार ने जमीन की रजिस्ट्री को लेकर बड़ा कदम उठाया है। बढ़ते फर्जीवाड़ों को रोकने के लिए अब रजिस्ट्री की प्रक्रिया को और कड़ा किया जा रहा है। खास तौर पर उन लोगों पर अब सीधी कार्रवाई होगी जो झूठे दस्तावेज़ या गलत पहचान के ज़रिए जमीन अपने नाम कराने की कोशिश करते हैं।
रजिस्ट्री से पहले दस्तावेज़ों की गहन जांच होगी
नए दिशा-निर्देशों (up land registry Rule) के तहत अब कोई भी रजिस्ट्री तब तक नहीं होगी जब तक उस संपत्ति से जुड़े असली दस्तावेज़ पूरी तरह से सत्यापित न हो जाएं। सब-रजिस्ट्रार अब यह सुनिश्चित करेंगे कि दस्तावेज़ जमा कराने वाला वही व्यक्ति है जिसका नाम कागज़ों में दर्ज है। अगर किसी तरह की गड़बड़ी सामने आती है तो रजिस्ट्री सीधे खारिज कर दी जाएगी।
आज़मगढ़ में पकड़ा गया बड़ा फर्जीवाड़ा
हाल ही में आज़मगढ़ जिले के लालगंज उप निबंधन कार्यालय में एक ऐसा मामला सामने आया जहां एक व्यक्ति ने खुद को मालिक बताकर जमीन की रजिस्ट्री कराने की कोशिश की। लेकिन दस्तावेज़ों की जांच के दौरान शक हुआ और मामला पकड़ में आ गया। अगर सतर्कता नहीं बरती जाती तो बड़ी जालसाज़ी हो सकती थी।
yogi police action: अब छेड़छाड़ की तो यमराज से होगी मुलाकात
कौन-कौन आ सकता है कार्रवाई के दायरे में
- फर्जी ID प्रस्तुत करने वाले।
- जाली कागज़ों के आधार पर रजिस्ट्री कराने की कोशिश।
- ज़मीन पर हुए निर्माण को छुपाना।
- झूठी जानकारी देना।
- गलत दस्तावेज़ प्रस्तुत करना।
- इन मामलों में दोषी पाए जाने पर आरोपी को जेल तक जाना पड़ सकता है।



