Why is Haris Rauf not playing: पाकिस्तान की रणनीति पर उठे सवाल, वजह जानें
pakistan vs oman asia cup 2025: ओमान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी और तेज़ गेंदबाज़ी संयोजन में बदलाव ने प्रशंसकों को चौंकाया।

Why is Haris Rauf not playing: एशिया कप 2025 की शुरुआत पाकिस्तान के लिए कुछ चौंकाने वाले फैसलों के साथ हुई है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में ओमान (pakistan vs oman) के विरुद्ध खेले जा रहे मुकाबले में अनुभवी पेसर हारिस रऊफ को टीम से बाहर रखा गया, जिससे क्रिकेट प्रेमियों और विशेषज्ञों के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
रऊफ की गैर मौजूदगी सिर्फ एक खिलाड़ी की बात नहीं है बल्कि ये बताता है कि टीम मैनेजमेंट किस तरह वर्कलोड मैनेजमेंट और आगामी बड़े मैचों को ध्यान में रखते हुए फैसले ले रहा है।
इस वजह से नहीं खेल रहे (pakistan vs oman, Haris Rauf)
हारिस रऊफ हाल ही में अमेरिका में हुए मेजर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट का शिकार हो गए थे। इसके अलावा फरवरी में उनके हाथ में भी चोट लग (Why is Haris Rauf not playing) चुकी थी। इन चोटों के मद्देनज़र यह माना जा रहा है कि भारत के विरुद्ध 14 सितंबर को होने वाले हाई-वोल्टेज मैच से पहले उन्हें विश्राम दिया गया है ताकि वे पूरी तरह फिट होकर मैदान में उतर सकें।
ये भी प ढ़ें-IND vs PAK 2025 Match: क्या रद्द होगा भारत-पाकिस्तान मैच, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, जानें A से Z जानकारी
एमएलसी के बाद उन्होंने वेस्टइंडीज और फिर यूएई व अफगानिस्तान के साथ त्रिकोणीय सीरीज़ में हिस्सा जरूर लिया था, मगर वहाँ भी वे सभी मुकाबलों में नहीं खेल पाए। केवल दो मैचों में ही उन्होंने गेंदबाज़ी की, जिससे यह स्पष्ट होता है कि टीम उनकी फिटनेस को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहती।
गेंदबाज़ी में प्रयोग, स्पिनरों को दी तरजीह (pakistan vs oman asia cup 2025)
एक और अहम बदलाव यह रहा कि पाकिस्तान ने इस मुकाबले में तीन स्पिनरों को मौका दिया है, जिससे तेज गेंदबाज़ी विकल्पों में कटौती हुई। फहीम अशरफ, जो हाल की त्रिकोणीय सीरीज़ में खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे, उन्हें अंतिम एकादश में शामिल किया गया है। इससे ये अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि टीम ने पिच की स्थिति और विरोधी टीम के विरुद्ध रणनीति को ध्यान में रखते हुए यह चयन किया है।
शाहीन अफरीदी अपनी जगह बरकरार रखे हुए हैं और भारत के विरुद्ध मुकाबले में रऊफ की वापसी की पूरी संभावना है।



