Bahraich : एसपी ने थाना विशेश्वरगंज का किया औचक निरीक्षण

पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

 स्टार एक्सप्रेस / संवाददाता

बहराइच। जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने थाना विशेश्वरगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी व कर्मचारी से एसपी ने जानकारी लिया। उन्होंने इस दौरान अभिलेखों का अवलोकन किया तथा साफ सफाई के साथ थाने में आने वाले फरियादियों को न्याय दिलाने की बात कही।

एसपी ने आगामी निकाय चुनाव को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने के लिए गुरुवार को थाना विशेश्वरगंज का औचक निरीक्षण किया। तथा थाना क्षेत्र में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया।

Also Read-

Hardoi : खेल प्रतिभा को निखारे और जनपद का नाम प्रदेश, देश एवं दुनियां में रोशन करें:- जिलाधिकारी

एसपी ने निर्देश दिया कि थाने में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ पुलिसकर्मी पीड़ित की समस्या को सुने और न्याय दिलाएं। एसपी ने कहा कि थाने से पीड़ित को हर हाल में न्याय मिलना चाहिए।

Related Articles

Back to top button