सोशल मीडिया पर एक शख्स को आग के साथ खेलते हुए खाना सर्व करते देखा गाया, देखे ये वीडियो

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, इसमें एक शख्स को आग से खेलते हुए खाना सर्व करते देखा गया है। जिसे देख हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए हैं।

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. इन दिनों सोशल मीडिया पर कई रोमांचक और हैरतअंगेज वीडियो तेजी से सामने आ रहे हैं। जिन्हें देख यूजर्स को अपनी ही आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा है। हाल ही में एक ऐसा ही हैरतअंगेज कारनामे से भरा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें एक शख्स को आग के साथ खेलते हुए खाना सर्व करते देखा जा रहा है।

आमतौर पर कहा जाता है कि आग से खेलना काफी हानीकारक हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकी आग की चपेट में आने से मौत भी हो सकती है। फिलहाल इन दिनों कुछ एक्सपर्ट तकनीक और साइंस की मदद से कुछ हैरतअंगेज कारनामों को करते देखे जा रहे हैं। जिनमें आग से खेलना सभी का फेवरेट हो गया है।

हैरतअंगेज अंदाज में सर्व किया खाना

हाल ही में सामने आए एक वीडियो में एक शख्स को रेस्टोरेंट में गरमागर्म खाना सर्व करने से पहले आग से खेलते और ग्राहकों को करतब दिखाते देखा जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स पहले तो स्टोव के ऊपर से खाने की प्लेट को उठाता है फिर अपने हाथ में लगे सिक्रेट केमिकल पर आग लगा लेता है।

वायरल हुआ वीडियो

इसके बाद वह खाने की प्लेट में एक ड्रिंक को डालता है। जो तेजी से भाप बन कर उड़ने लगती है। फिर वह शख्स अपने हाथ में लगी आग से उस भाप को छूता है और फिर एक तेज रोशनी के साथ भाप में आग लग जाती है जो खाने तक पहुंचती दिख रही है। खाना सर्व करने के यह अंदाज हर किसी को हैरत में डाल रहा है। इसके कारण ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Related Articles

Back to top button