PM मोदी के जन्मदिन पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

शिविर में 126 लोगो ने किया रक्तदान

स्टार एक्सप्रेस/ संवाददाता

लखनऊ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शनिवार को भाजपा युवा मोर्चा जिला लखनऊ के अध्यक्ष धीरू पांडेय द्वारा मोहनलालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर रकदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण लोधी ने किया।

 

शिविर के दौरान युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष धीरू पांडेय ने कहा कि युवाओं को रक्तदान में ज्यादा से ज्यादा भागीदार बनना चाहिए। रक्तदान महादान है। हमारे द्वारा दिए गए रक्त से कई जिंदगियों को बचाया जा सकता है। रक्तदान समाज की सबसे बड़ी सेवा है क्योंकि यह जीवनदान है। पीड़ित मानव की सेवा से परमात्मा भी प्रसन्न होते हैं। आपात स्थितियों में किसी भी व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है।

शिविर मे 126 लोगों के द्वारा रक्तदान किया गया और 200 लोंगो का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला, व्यापार मंडल अध्यक्ष सत्यम पांडेय, जिला महामंत्री राज कुमार वर्मा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अभिषेक तिवारी, विशाल तिवारी, जिला मंत्री विवेक सिंह, जितेंद्र रावत, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शुभम सिंह, रामजी, अनुराग गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button