216.56 करोड़ पहुंची वैक्सीन की खुराक, 19.48 करोड़ लोगों ने लगवाई प्रिकॉशन डोज

कोरोना से लड़ने में वैक्सीन बहुत कारगर साबित हुई है। देश में टीकाकरण अभियान अब भी जोरतोड़ से जारी है।

स्टार एक्सप्रेस

लखनऊ. कोरोना से लड़ने में वैक्सीन बहुत कारगर साबित हुई है। देश में टीकाकरण अभियान अब भी जारी है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल 216.56 करोड़ वैक्सीन की खुराक लगाई जा चुकी है। देश में 94.65 करोड़ लोगों को दूसरी खुराक और 19.48 करोड़ लोगों को एहतियात खुराक लगाई जा चुकी है।

कोरोना महामारी के दो साल से भी ज्यादा का समय भीत जाने के बाद भी हजारों मामले अभी भी सामने आ रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5,664 नए केस आये हैं। वहीं 4,555 मरीज ठीक होकर घर गए हैं। राहत भरी खबर यह है कि देश में कोरोना के डेली एक्टिव मरीज़ों की संख्या में काफी कमी आई है।

देश में सक्रिय मामलों की दर 0.11% तो रिकवरी दर वर्तमान में 98.71% है। देश में कोरोना महामारी से अभी तक कुल 89.15 करोड़ जांच की गई हैं, पिछले 24 घंटों में देश में 2,89,228 परीक्षण किए गए हैं। ताजा आकड़ों के अनुसार देश में कोरोना के एक्टिव मरीज़ों की कुल संख्या 47,922 हो गई है। देश में कोरोना के कुल ठीक होने वाले मरीज़ों की संख्या 4,39,57,929 हो गई है।

 

Related Articles

Back to top button