सीएम नीतीश कुमार ने PM मोदी को ह्रदय से कहा धन्यवाद
एनडीए की ओर से झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है। सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने समर्थन कर दिया है।
स्टार एक्सप्रेस
डेस्क. एनडीए (NDA) की ओर से झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को थैंक्स कहा है। साथ ही उन्होंने प्रसन्नता व्यक्ति की है। नीतीश कुमार ने कहा है कि द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर प्रधानमंत्री मोदी को ह्रदय से धन्यवाद।
मुख्यमंत्री कार्यालय से बुधवार को इस संबंध में पत्र जारी किया गया है. पत्र में कहा गया है कि द्रौपदी मुर्मू एक आदिवासी महिला हैं। एक आदिवासी महिला को देश के सर्वोच्च पद के लिए उम्मीदवार बनाया जाना बहुत खुशी की बात है। द्रौपदी मुर्मू मूलतः ओडिशा की रहने वाली हैं। ओडिशा सरकार में मंत्री के रूप में उन्होंने अपने दायित्वों का बेहतर निर्वहन किया था।
इसके बाद झारखंड की राज्यपाल के रूप में भी उनकी भूमिका सराहनीय रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कल (मंगलवार) प्रधानमंत्री ने बात कर इसकी जानकारी दी थी कि द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री को भी इसके लिए हृदय से धन्यवाद।