शारदा ने खतरे के निशान को किया पार, जानिए बाढ़ से प्रभावित हुए कितने गांव

स्टार एक्सप्रएस डिजिटल : पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण प्रदेश की कई नदियां उफान पर हैं। राहत आयुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गंगा नदी बदायूं, शारदा-खीरी, घाघरा-बलिया, तथा क्वानों-गोंडा में खतरे के जलस्तर से ऊपर बह रही है। प्रदेश में वर्तमान में 13 जिलों में 471 गांव बाढ़ से प्रभावित है।

 

 

 

राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद ने वर्षा की स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि प्रदेश के वर्षा से प्रभावित जिलों में सर्च एवं रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा पीएसी की कुल 64 टीमें तैनाती की गयी है।

 

 

 

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में 1134 बाढ़ शरणालय स्थापित किये गये हैं। 1268 मेडिकल टीमें तथा 6383 नावें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगायी गयी है। उन्होंने बताया कि खोज बचाव कार्य हेतु 451 मोटर बोट तथा 208 वाहन लगाये गये हैं। प्रदेश में 1327 बाढ़ चौकी स्थापित की गयी है।

 

 

 

प्रदेश में अब तक कुल 1807 पशु शिविर स्थापित किये गये हैं। बीते 24 घंटों में पशु टीकाकरण की संख्या 3377 तथा अब तक कुल पशु टीकाकरण की संख्या 838651 है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ द्वारा 54051 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

 

 

 

प्रसाद ने बताया कि अब तक कुल 315756 ड्राई राशन किट वितरित किए गये हैं। अब तक कुल 602628 फूड पैकेट वितरित किए गए हैं। प्रदेश में 272444.58 मीटर त्रिपाल, पीने के पानी का पाउच 242718 ली, ओआरएस के 242457 पैकेट तथा क्लोरीन के 2702945 टेबलेट वितरित किए गए हैं।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button