23 जुलाई तक कस्टडी में रहेंगे राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी से भी हो सकती है पूछताछ

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल : बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई हैं। उनके पति राज कुंद्रा को सोमवार देर रात मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। राज पर अश्लील फिल्में बनाने का आरोप लगा है। राज को कोर्ट ने 23 जुलाई तक कस्टडी में भेज दिया है। अब इस मामले में मुंबई पुलिस शिल्पा शेट्टी से पूछताछ कर सकती है। शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा के अधिकतर बिजनेस में उनकी पार्टनर हैं जिसकी वजह से उनसे पूछताछ की जा सकती है।

 

 

 

 

सोमवार को कई घंटों तक मुंबई की क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा से पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद राज को गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके बाद उन्हें सुबह चार बजे करीब जेजे अस्पताल में मेडिकल के लिए ले जाया गया था। मेडिकल के बाद राज को मुंबई पुलिस कमिश्नर के ऑफिस ले गए थे। मंगलवार को राज की कोर्ट में पेशी हुई। उसके बाद राज और उनकी कंपनी के आईटी हेड रयान थोर्पे को कोर्ट ने 23 जुलाई तक कस्टडी में भेज दिया है। जहां उनसे आगे की जांच के लिए पूछताछ की जाएगीण् राज कुंद्रा का फोन भी सीज कर लिया किया गया। जिसकी तहकीकात होगी और भी इलेक्ट्रॉनिक एविडेन्स सीज किए गए हैं।

 

 

 

राज कुंद्रा ने अश्लील फिल्मों की इंडस्ट्री में करीब 8 से 10 करोड़ रुपये लगाए थे। राज ये बिजनेस अपने भाई के साथ मिलकर करते थे। उनका ये भाई ब्रिटेन में है जिसके साथ मिलकर उन्होंने एक कंपनी बनाई थी। इस कंपनी का बिजनेस भारत से होता था। वीडियो भारत में शूट किए गए और फिर उन्हें वी ट्रांसफर के जरिए ब्रिटेन ट्रांसफर किया जाता था। राज कुंद्रा के आईटी हेड रयान थोर्पे को सब पता होता था कि कैसे लिंक्स को भेजा जा रहा है। उन्हें इस पूरे रैकेट की जानकारी थी।

 

 

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी 14 साल बाद बॉलीवुड में फिल्म हंगामा 2 से वापसी करने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ परेश रावलए मिजान जाफरी और प्रणिता सुभाष लीड रोल में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 23 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है। इन दिनों शिल्पा अपनी फिल्म के प्रमोशन में लगी हुई थीं।

Related Articles

Back to top button