सरकार अगले 24 घंटे तक सुनाएगी फैसला, फेज वाइज खुलेगा लॉकडाउन केंद्र सरकार की सलाह पर वीकेंड और नाइट कर्फ्यू रहेगा जारी

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल  : उत्तर प्रदेश में रहने वालों के लिए जरूरी खबर है। एक जून से राज्य में फेज वाइज लॉकडाउन को खोला जा सकता है। कई गतिविधियों में छूट मिल सकेगी। लेकिन वीकेंड और नाइट कर्फ्यू आगे भी जारी रह सकता है। इस पर अगले 24 घंटे में सरकार अंतिम मुहर लगाएगी।

 

 

सरकार अचानक से लॉकडाउन में पूरी तरह से छूट नहीं देना चाहती है। सरकार को डर है कि इससे कोरोना के मामलों में फिर से बढ़ोतरी शुरू हो सकती है। इसलिए अलग-अलग फेज में कई तरह की गतिविधियों में छूट दी जाएगी।

 

 

करीब 23 करोड़ की आबादी वाले प्रदेश में कोरोना केस में अब तक 82% से ज्यादा कमी आई है। सरकार का मानना है कि लॉकडाउन के चलते ही संक्रमण के मामलों में गिरावट हुई है। प्रदेश में कोविड पॉजिटिविटी रेट 22% प्रतिशत से घटकर 1% रह गई है।

 

 

जाने किन गतिविधियों में छूट मिल सकती है?

शादी का सामान बेचने वालों को।
गारमेंट्स की दुकानों को।
किराना, सब्जी व फल दुकानों को खोला जाएगा।
कंस्ट्रक्शन वर्क से जुड़े कामों को शुरू करने की मंजूरी मिल सकती है।
50% क्षमता के साथ अन्य दुकानों और रेस्टोरेंट खोलने को मंजूरी मिल सकती है।

 

 

इन गतिविधियों पर रोक बरकरार रह सकती है
शॉपिंग मॉल
फिल्म थिएटर
सैलून
कंटेनमेंट जोन में पड़ने वाली सारी दुकानें
सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक कार्यक्रम

Related Articles

Back to top button