83 Trailer Fans Reaction: स्टारर फिल्म 83 का ट्रेलर हुआ रिलीज, फैन्स बोले- ‘रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर’

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल

डेस्क. रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म 83 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में हैं जबकि दीपिका उनकी पत्नी रोमी का किरदार कर रही हैं। लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार किया जा रहा था। कोरोना की वजह से इसकी रिलीज में देरी हुई। कबीर खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर देखने के बाद सोशल मीडिया पर इसे जबरदस्त रिएक्शन मिल रहे हैं। रणवीर सिंह के अभिनय के साथ-साथ वीडियो में दिखे सीन की तारीफ हो रही है।

अभिनय से किया प्रभावित – रणवीर का लुक एकदम कपिल देव की तरह है। उनके बोलने के अंदाज से लेकर बॉडी लैग्वेंज तक वैसा ही है। वहीं दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमी के रोल में जच रही हैं। पंकज त्रिपाठी एक बार फिर से अपने अभिनय से प्रभावित करते नजर आए है। फिल्म में वह क्रिकेट टीम के पीआर बने हैं।

फैन्स रिएक्शन – एक यूजर ने लिखा- ‘मैं गलत हो सकता हूं लेकिन शर्त लगाने को तैयार हूं कि यह सचिन तेंदुलकर है जो फिल्म में 10 साल के हैं। अगर हां, तो पिच पर जो हुआ उससे कहीं ज्यादा इस फिल्म ने एक पीढ़ी को प्रेरित किया।‘

एक अन्य ने लिखा, ‘यह रणवीर सिंह नहीं कपिल देव बोल रहे हैं।’

एक यूजर ने कहा, ‘इसकी कहानी जीरो से हीरो बनने की है। एक कहानी जिसे लाखों लोगों ने महसूस और सपने के सच होने जैसा है।

https://twitter.com/ranveerfangirl/status/1465531401768296453?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1465531401768296453%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fentertainment%2Fstory-83-trailer-fans-reaction-ranveer-singh-performance-praised-in-the-role-of-kapil-dev-5210023.html

https://twitter.com/iam_ocean6/status/1465580758081282052?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1465580758081282052%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fentertainment%2Fstory-83-trailer-fans-reaction-ranveer-singh-performance-praised-in-the-role-of-kapil-dev-5210023.html

 

रणवीर की तारीफ करते हुए एक फैन ने उन्हें मिस्टर परफेक्शनिस्ट बताया।

 

Related Articles

Back to top button