सीएम योगी ने अभ्युदय योजना मेरठ मंडल के अंतर्गत अध्ययनरत नीट क्वालीफाई करने वाले छात्रों को दी शुभकामनाएं

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल : मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना मेरठ मंडल के अंतर्गत अध्ययनरत नीट क्वालीफाई करने वाले करीब 22 छात्रों को शुभकामनाएं दी गई। नीट में 17 छात्र-छात्राओं ने ढाई सौ से अधिक और पांच छात्रों ने 600 से अधिक अंक प्राप्त किए। अब इनका प्रवेश एमबीबीएस में होना है।

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में सर्वाधिक 657 अंक पाने वाले निकुल तेवतिया के पिता राजकुमार तेवतिया ट्रांसपोर्ट का कार्य करते हैं। माता अंजू तेवतिया गृहणी हैं। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले रितेश कुमार सिंह के पिता राकेश कुमार सिंह नेशनल इंटर कॉलेज मेरठ में गणित के शिक्षक हैं। अंशुल यूपी बोर्ड से हैं।

 

उन्होंने 640 अंक प्राप्त किए हैं। मोहम्मद समीर के पिता व्यापारी हैं। इन्होंने 607 अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान प्राप्त किया है। शिक्षक अखिलेश मिश्रा, अर्जुन सिंह, कोर्स कोआर्डिनेटर मेघराज सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। वहीं आयुक्त सुरेंद्र सिंह ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही अपर आयुक्त चैत्रा वी, जिलाधिकारी के बालाजी ने भी शुभकामनाएं दीं।

 

मुख्यमंत्री की प्रेरणा से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए प्रदेश के सभी जनपदों में अभ्युदय योजना चलाई जा रही है। अभी सिर्फ केवल मंडल मुख्यालय पर ही निःशुल्क कोचिंग संचालित की जा रही हैं। प्रदेश सरकार की इस विशेष पहल पर प्रदेश के सभी जनपदों में चरणवार कोचिंग सेंटर खोले जाएंगे। प्रत्येक जिले में मुफ्त कोचिंग सेंटर खुलने से मंडलीय जनपद के अलावा अन्य छोटे-बड़े जिलों के प्रतिभावान युवक-युवतियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में एक बड़ा सहारा मिल सकेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button