सरसों तेल के भाव में आई गिरावट, जानिये सोयाबीन और पामोलिन तेल के दाम

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में बृहस्पतिवार को बिनौला, सोयाबीन और पामोलिन तेल की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। वही, मांग घटने से सरसों तेल की कीमतें घट गईं। वहीं, इंदौर के संयोगिता गंज अनाज मंडी में गुरुवार को चना कांटा 100 रुपये और मसूर के भाव में 50 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई।

दिल्ली मंडी में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन – 8300-8330 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।
मूंगफली – 5,795 – 5,890 रुपये।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 12,850 रुपये।
मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1980 – 2,105 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 16,500 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2435-2285 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2635-2730 रुपये प्रति टिन।
तिल तेल मिल डिलिवरी – 16,700-18,200 रुपये।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,950 रुपये।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,600 रुपये।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,450।
सीपीओ एक्स-कांडला- 12,050 रुपये।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,720 रुपये।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,550 रुपये।
पामोलिन एक्स- कांडला- 12,400 (बिना जीएसटी के)।
सोयाबीन दाना 6625-6675।
सोयाबीन लूज 6435-6600 रुपये।
मक्का खल (सरिस्का) 4,000 रुपये।

बाजार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि शिकागो एक्सचेंज में 1.1 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है जबकि मलेशिया एक्सचेंज में 1.13 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। उन्होंने बताया कि सोयाबीन डिगम का भाव 1535 डॉलर प्रति टन पर पहुंच गया है, जिससे इसकी कीमतों में सुधार हुआ है। सूत्रों ने कहा कि यूएसडी की रिपोर्ट के अनुसार पूरे विश्व में सोयाबीन दाने का अंतिम स्टॉक पिछले महीने के मुकाबले घट रहा है। इसकी वजह से सोयाबीन दाना की कीमतों में सुधार हुआ है।

दलहन

चना (कांटा) 4900 से 4950,
मसूर 6900 से 6950,
तुअर (अरहर) निमाड़ी (नई) 5400 से 6100, तुअर सफेद (महाराष्ट्र) 6300 से 6400, तुअर (कर्नाटक) 6450 से 6550,
मूंग 7200 से 7250, मूंग हल्की 6000 से 6600,
उड़द 6800 से 7000, उड़द मीडियम 5500 से 6000, उड़द हल्की 2500 से 4500 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल

तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 8300 से 8400,
तुअर दाल फूल 8500 से 8700,
तुअर दाल (नई) 9000 से 9700,
आयातित तुअर दाल 8100 से 8200,
चना दाल 5700 से 6300,
मसूर दाल 8250 से 8550,
मूंग दाल 8100 से 8400,
मूंग मोगर 8550 से 8850,
उड़द दाल 7800 से 8100,
उड़द मोगर 9000 से 9400 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल

बासमती (921) 9500 से 10000,
तिबार 8000 से 8500,
दुबार 7000 से 7500,
मिनी दुबार 6000 से 6500,
मोगरा 3500 से 5500,
बासमती सैला 6000 से 8500,
कालीमूंछ 7000 से 7500
राजभोग 6400 से 6500,
दूबराज 3500 से 4000,
परमल 2500 से 2700,
हंसा सैला 2450 से 2600,
हंसा सफेद 2300 से 2450,
पोहा 3300 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

 

Related Articles

Back to top button