विश्व में कोरोना संक्रमितों के आकडे ने दर्ज़ किया नया रिकॉर्ड, 22.37 लाख से ज्यादा लोगों की हुई मौत

दुनियाभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से संक्रमितों की संख्या 10.33 करोड़ के पार पहुंच गयी है और इस वायरण के संक्रमण से अब तक 22.37 लाख से अधिक लोगों की जान चली गयी तथा 5.72 करोड़ से अधिक लोगों ने इसे मात दी है।

ब्राजील में कोरोना वायरस से 92.29 लाख के अधिक लोग प्रभावित हुए है और करीब 2.25 लाख से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना संक्रमितों की संख्या 38.46 लाख से ज्यादा हो गई है। इटली में अब तक संक्रमितों की संख्या करीब 25.61 लाख हो गई है और 88,845 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में अब तक 24.85 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 26,117 लोग काल के गाल में समा गए हैं।
जर्मनी में कोरोना वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 22.32 लाख के पार हो गई है तथा 57,496 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में अब तक 21.04 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 54,272 लोगों ने जान गंवाई है।

अर्जेंटीना में 19.33 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 48,249 लोगों की मौत हो चुकी है। मेक्सिको में 18.69 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 1,59,100 लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड में संक्रमण के 15.15 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं तथा 37,222 लोगों की मौत हो गई है।

Related Articles

Back to top button