लखीमपुर में डटी प्रियंका गांधी के लिए राहुल गांधी का संदेश, बोले-तुम्हारी हिम्मत से डर गए वो

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल  : उत्‍तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में रविवार को किसानों से हुई हिंसक झड़प में आठ लोगों की मौत हो गई। इस मामले ने राज्य का सियासी तापमान बढ़ा दिया है। रविवार रात से प्रियंका गांधी और यूपी पुलिस के अधिकारियों के बीच तनातनी देखने को मिल रही है।

इसी कड़ी में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी को संदेश दिया है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा कि प्रियंका, मैं जानता हूं कि तुम पीछे नहीं हटोगी- तुम्हारी हिम्मत से वे डर गए हैं। उन्होंने लिखा कि न्याय की इस अहिंसक लड़ाई में हम देश के अन्नदाता को जिता कर रहेंगे।

 

लखीमपुर खीरी के तिकोनिया क्षेत्र में हुई हिंसा में कई किसानों समेत आठ लोगों की मौत के बाद सोमवार तड़के मौके पर जा रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा को रास्ते में सीतापुर में हिरासत में ले लिया गया था। यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि वाड्रा और कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा समेत कुछ सीनियरनेता लखीमपुर खीरी जा रहे थे। तभी तड़के करीब पांच बजे रास्ते में उन्हें सीतापुर में हिरासत में ले लिया गया।

उन्होंने पुलिसकर्मियों पर वाद्रा से धक्का-मुक्की करने का भी आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस महासचिव किसानों का दुख-दर्द बांटने जा रही थीं और उन्हें इस तरह से रोका जाना अलोकतांत्रिक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button