राशिफल 07 अप्रैल 2019: मेष तथा तुला राशि वालों के लिए खुशियों भरा रहेगा आज का दिन            

दैनिक राशिफल 07 अप्रैल 2019 ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार आज का दिन मेष तथा तुला राशि वालों के लिए खुशियों भरा है। मिथुन तथा कर्क राशि के पॉलिटिशियन सफल रहेंगे।

कन्‍या जातक के छात्र शिक्षा में उन्नति करेंगे। लव पार्टनर द्वारा प्रदत्त उपहार आपके लव लाइफ को प्यार से भर देगा। आपके लिये हरा रंग शुभ है। वहीं, आज का दिन वृष, मिथुन तथा मीन के छात्रों के लिए बहुत शुभ रहेगा। व्यवसाय की दृष्टि से कुंभ तथा तुला के जातक उन्नति करेंगे। अब आइये पढ़ते हैं आज आपका दिन कैसे बीतेगा…

दैनिक राशिफल 07 अप्रैल 2019         

1- मेष- विवादों से बचने का प्रयास करें। जॉब में सफलता और उन्नति की संभावना रहेगी। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आपकी मैरेज लाइफ अच्छी रहेगी। हेल्थ से परेशानी हो सकती है। पीला रंग शुभ है। तिल का दान करें। श्री हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाएं।

2. वृष- छात्र अपनी सफलता से प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में लाभ से मन हर्षित रहेगा। लव लाइफ अच्छी  रहेगी। जीवन साथी का सहयोग आपको एक नई ऊर्जा देगा। उच्चाधिकारियों से तनाव हो सकता है। हरा रंग शुभ है। उदर विकार से कष्ट संभव है।

3. मिथुन- जॉब में विवाद टालने का प्रयत्न करें। धन आगमन की संभावना रहेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज लव लाइफ में प्यार के लिए समय निकाल ही लेंगे। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको प्रसन्न रखेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। हरा रंग शुभ है।

4. कर्क-  राजनीतिज्ञ लोगों का आज का दिन सफल  रहेगा। फ़िल्म तथा मीडिया से सम्बद्ध जातकों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है। धन के आगमन की संभावना रहेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।नीला रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

5. सिंह- धन की प्राप्ति हो सकती है। प्रेम में लव पार्टनर के साथ कहीं सुंदर प्राकृतिक जगह की यात्रा का आनन्द उठाएंगे। दाम्पत्य जीवन खुशहाली से परिपूर्ण रहेगा। सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ लाभकारी है।

6. कन्या- मीडिया और आई टी में उच्चाधिकारी से प्राप्त सहयोग आपको प्रोत्साहित करेगा। छात्र शिक्षा में उन्नति करेंगे। आईटी और बैंकिंग फील्ड के लोग आज संघर्ष के बाद ही कार्य पूर्ण कर पाएंगे। लव पार्टनर द्वारा प्रदत्त उपहार आपके लव लाइफ को प्यार से भर देगा। हरा रंग शुभ है।

7. तुला- व्यवसाय में सफलता मिलेगी।लव लाइफ़ में दूरियां आपको  परेशान कर सकती  है।हेल्थ से कष्ट संभव है।नीला रंग समृद्धि कारक है।

8. वृश्चिक – शिक्षा तथा प्रतियोगिता में  सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे। फ़िल्म तथा मीडिया से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। दाम्पत्य जीवन आनन्दमय रहेगा।श्वांस के रोगी सावधानी बरतें।नारंगी रंग प्रगतिकारक है। श्री हनुमानचालीसा का पाठ करें।

9. धनु- छात्रों को शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। आईटी तथा बैंकिंग के जातक आज अपने कार्यों से अपने उच्चाधिकारी को प्रसन्न रखेंगे। लव लाइफ में प्रेम भरा जीवन आनंदमय रहेगा। सफेद रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें।

10 . मकर-  आज पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी।लव लाइफ अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशी बनी रहेगी।नीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य बेहतर  रहेगा। कौए को रोटी खिलाएं।श्री हनुमानचालीसा का पाठ करें।

11. कुंभ – व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। धन की प्राप्ति की संभावना रहेगी। आई टी और मीडिया से जुड़े जातक सफल रहेंगे।छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। हरा आज का आपका शुभ रंग है। श्री हनुमान जी की उपासना करें।

12. मीन – बैंकिंग और प्रशासनिक सेवा से जुड़े अधिकारी प्रतिष्ठा की प्राप्ति करेंगे। श्वांस तथा शुगर के रोग से प्रभावित लोग सावधानी बरतें। जीवन साथी के हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। नारंगी रंग शुभ है।

Related Articles

Back to top button