यूपी पुलिस में नई भर्तियां, एसआई समेत बंपर पदों पर निकली भर्ती, जानिये पूरी डिटेल

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. वर्ष 2022 में यूपी पुलिस में बंपर भर्तियां निकलने का सिलसिला जारी रहेगा। ये भर्तियां वर्तमान में चल रहीं एसआई की 9534 और कांस्टेबल की 26000 भर्ती प्रक्रिया से अलग हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ( यूपीपीबीपीबी ) बहुत जल्द यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के 829 पदों पर नई भर्तियां निकाल सकता है। उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस की सीधी भर्ती 2021 के तहत 829 पदों पर वैकेंसी निकलेगी। इस पर कार्रवाई चल रही है।

इसके अलावा यूपी पुलिस लिपिक, लेखा और गोपनीय सहायक संवर्ग भर्ती 2021 के तहत भी 243 पदों पर वैकेंसी निकलेंगी। इस पर भी काम जारी है। वर्तमान में भी एसआई गोपनीय भर्ती 2020, एएसआई लिपिक भर्ती 2020, एएसआई अकाउंटेंट भर्ती 2020, सतर्कता अधिष्ठान एसआई गोपनीय व क्लर्क भर्ती के कुल 1329 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। 243 पदों पर भर्ती इससे अलग होगी।

 

यूपी पुलिस में कंप्यूटर प्रोफेशनल्स के लिए भी नौकरी के अवसर पैदा होंगे। कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए भर्ती 2021 के तहत 693 पदों पर भर्ती निकलेगी। इसे लेकर भर्ती बोर्ड ने कहा है कि परीक्षा कराने वाली एजेंसी (कार्यदायी संस्था) का चयन हो चुका है। अब आगे की प्रक्रिया चल रही है। यही नहीं, कंप्यूटर प्रोग्रामर भर्ती 2020 के तहत 3 पदों पर भी वैकेंसी निकलेंगी। इस पर भी कार्रवाई चल रही है।

 

कहां तक पहुंची यूपी पुलिस कांस्टेबल 26000 भर्ती की प्रक्रिया

यूपी पुलिस में कांस्टेबल की 26210 पदों पर भर्ती कराने के लिए एग्जाम एजेंसी की ओर से टेंडर भरने की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी गई है। यह तीसरी बार आगे बढ़ाई गई है। अब यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का एग्जाम करवाने के लिए टेंडर भरने की इच्छुक परीक्षा एजेंसियों को 22 फरवरी 2022 को सुबह 10 बजे से 2 बजे के बीच अपनी निविदाएं पेश करनी होंगी। पहले परीक्षा एजेंसी कंपनियों को 18 फरवरी को निविदाएं प्रस्तुत करनी थीं। एग्जाम एजेंसियों की ओर से किए गए अनुरोध के बाद यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने अंतिम तिथि बढ़ाई गई है।

 

Related Articles

Back to top button