यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की नाजुक हालत, पीएम मोदी चितिंत

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल: यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की हालत नाजुक है। पीजीआई के क्रिटिकल केयर मेडिसिन के आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है। उधर, पीएम नरेंद्र मोदी ने कल्याण सिंह के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जाहिर की है। पीएम मोदी ने कल्याण सिंह के बेटे राजवीर को फोन कर उनका हालचाल जाना.। पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी कॉल किया और उन्हें बेहतर इलाज उपलब्ध कराने को कहा है।

 

 

इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को कल्याण सिंह की सेहत का हाल लेने के लिए लोहिया संस्थान गये थे। कल्याण सिंह की सेहत ठीक नहीं लगने पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत उन्हें पीजीआई शिफ्ट करने के निर्देश दिए। जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री को पीजीआई शिफ्ट किया गया। कल्याण सिंह लोहिया में एक हफ्ते से अधिक समय से भर्ती थे। शनिवार देर रात उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद तबीयत बिगड़ गई थी।

 

 

कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान-हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की लोहिया संस्थान में तबीयत बिगड़ने पर उन्हें रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे पीजीआई शिफ्ट किया गया। क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग (सीसीएम) में भर्ती कल्याण सिंह का उपचार आधा दर्जन डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है।

 

 

Related Articles

Back to top button