यूपी की सियासत में आमने-सामने होंगे सीएम योगी, अखिलेश और प्रियंका गांधी

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल  : आज उत्तर प्रदेश की सियासत में सुपर संडे है। सीएम योगी आज अयोध्या जाएंगे। सीएम वहां भगवान रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन करेंगे। इसके बाद 3 नवंबर को होने वाले दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा भी लेंगे। इसके अलावा अखिलेश यादव हरदोई जाएंगे। अखिलेश यादव समाजवादी रथ यात्रा लेकर हरदोई पहुंचेंगे। सरदार पटेल की मूर्ति का अनावरण भी करेंगे। वहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा प्रतिज्ञा रैली करेंगी। वहां प्रियंका गांधी चंपा देवी पार्क में प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करेंगी। प्रतिज्ञा रैली में 3 लाख लोगों का अनुमान जताया जा रहा है।लाइव अपेडट्स 

-रैली में प्रियंका के अलावा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी रैली को करेंगे संबोधित।

-अजय कुमार लल्लू ने कहा कि गोरखपुर में प्रियंका गांधी की ऐतिहासिक रैली होगी। गरीबों, मजलूमो की हक की लड़ाई और न्याय दिलाने के लिए प्रियंका सबसे मुखर होकर लड़ रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button