यहाँ पर पुरुषों के सामने कपड़े बदलने पर प्राइवेट पार्ट में डालते हैं मिर्च

दिल्ली के कुतुब विहार इलाके में स्थित एक प्राइवेट शेल्टर होम में 50 साल की एक महिला ने सेक्सुअल हैरसमेंट और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। बता दें कि 23 जनवरी को दिल्ली महिला आयोग की टीम ने इस शेल्टर होम का दौरा किया था। उस दौरान महिला ने आपबीती सुनाई।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसारपीड़िता ने बताया कि उन्हें पुरुष अधिकारियों के सामने कपड़े बदलने को मजबूर किया जाता है। साथ ही, प्राइवेट पार्ट्स में मिर्च पाउडर और नमक डाल दिया जाता है। फिलहाल महिला को दूसरे शेल्टर होम भेजकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

दिल्ली महिला आयोग की सदस्य प्रोमिला गुप्ता के नेतृत्व में एक टीम ने 23 जनवरी को इस शेल्टर होम का दौरा किया था।जांच के दौरान रिकॉर्ड बुक में दर्ज संख्या से ज्यादा महिलाएं और लड़कियां शेल्टर होम में मिलीं। साथ ही, पता चला कि शेल्टर होम के अधिकारियों का काम न करने और उनका आदेश न मानने पर महिलाओं को कठोर दंड दिया जाता है। आयोग का कहना है कि इस शेल्टर होम का लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की गई है। यहां से पहले भी 4 लड़कियों को छुड़ाया जा चुका है।

50 साल की एक महिला ने महिला आयोग की टीम को बताया, ”शेल्टर होम के पुरुष अधिकारी उनसे जबरन अपने काम कराते हैं। विरोध जताने पर महिलाओं के प्राइवेट पार्ट्स में मिर्च पाउडर और नमक डाला जाता है। इसके अलावा महिलाओं के साथ मारपीट होती है और उन पर गरम पानी डाला जाता है। इस महिला ने 5 लोगों के खिलाफ आरोप लगाया है, जिनमें दो कपल भी हैं।

Related Articles

Back to top button