अखिलेश यादव ने किया ऐसा काम, सरकार भी रह गई हैरान
लखनऊ. उत्तर-प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ऐसा काम किया है जिससे सरकार भी हैरान रह गई है। अखिलेश यादव ने आज समाजवादी पार्टी कार्यालय लखनऊ पर मेधावियों को लैपटाप वितरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार अपने किये गये वादों को नहीं पूरा कर रही है। उसने लैपटाप देने का भी वादा किया था लेकिन अभी तक एक भी लैपटाप नहीं दिया है। अखिलेश यादव ने कहा कि हम मेधावियों को लैपटाप दे रहे हैं, सरकार को आगे आकर इसमें सहयोग करना चाहिए।
इस लैपटॅाप वितरण का कार्यक्रम सपा मुख्यालय लखनऊ में संपन्न किया गया। इस मौके पर अखिलेश यादव ने सरकार को भी आड़े हाथों लिया।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज पार्टी मुख्यालय में मेधावी छात्र छात्राओं को लैपटॉप वितरण किया। लैपटाप वितरण के बाद उन्होंने कहा कि मैं बच्चो को बधाई देता हूं और इसी लगन से आप सभी आगे भी काम करेंगे तो जीवन मे जरूर सफल होगें।
बच्चों के साथ परिवार भी बढ़ता है आगे
उन्होंने कहा कि ये लैपटॉप बच्चों को आगे बढ़ने में मदद करता है। लैपटॉप पहुंचता है तो बच्चों के साथ परिवार भी आगे बढ़ता है। उन्होंने पिछली सरकार के उपलब्धियों को याद दिलाते हुए कहा कि हमने अपनी सरकार में बिना भेदभाव के लैपटॉप बांटा था, आज भी हम सरकार को वही याद दिलाना चाहते है।
भाजपा पहले ही हार चुकी है
अखिलेश यादव ने सरकार पर मुद्दों से भटकाने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज सरकार मुद्दे से हट रही है , पुरानी बातों पर कुछ नहीं बोल रहे। नोट बंदी पर बीजेपी अब चुप रह रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले तो ऐसे लोग है जो गूगल को भी घुमा देते है। भाजपा 73 प्लस की बात करती है, उनको अपनी गिनती सही करनी चाहिए। 3 तो भाजपा पहले ही हार चुकी है ।
सफाई की नीयत नहीं
अखिलेश यादव ने इस मौके पर सरकार को आड़े हाथों लिया और कहा कि परिवारवाद की बात करने वाले आज खुद परिवारवाद कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हम बच्चों को कम लैपटॉप दे पाए है, सरकार आगे आये औऱ बच्चो से किये वादों को पूरा करे। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में किसी गन्ना किसान का पूरा भुगतान नहीं हुआ है। भाजपा में गंगा माँ की सफाई की नीयत नहीं है।