बहराइच में खुदाई के दौरान निकली प्राचीन कलाकृति वाली मूर्ति

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल: बहराइच में महसी तहसील के बौंडी थाने के भदवानी गांव में मिट्टी खुदाई के दौरान प्राचीन मूर्ति निकली है। प्राचीन कलाकृतियों वाली मूर्ति निकलने की सूचना मिलेत ही इलाके में कौतूहल का विषय बन गई। हजारों लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस भी पहुंची और भीड़ को नियंत्रित किया। प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी। मूर्ति देखने में किसी देवी देवता की प्रतीत नहीं हो रही है। फिर भी कुछ भोले भाले लोगों ने हजारों रुपये का चढ़ावा भी चढ़ाया है। यह मूर्ति किसकी और किस कालखंड की है, यह पुरातात्विक विश्लेषण के बाद ही पता चल सकेगा।

 

 

 

बताया जा रहा है कि भदवानी गांव में बुधवार को सुबह करीब 7 बजे भीखा शाह बाबा की मजार के बगल में गांव निवासी बदकन्ने के खेत में मिट्टी खुदाई के दौरान जमीन में एक प्राचीन कलाकृति की मूर्ति मिली। कुछ ही घंटों में वहां हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। गांव के प्रधान प्रतिनिधि मैन कुमार सिंह ने बताया कि गांव के उत्तर पिंगला नाला के किनारे स्थित भीखा शाह बाबा की मजार के पास गांव के खेत में सुबह मिट्टी की खुदाई करते समय एक प्राचीन पत्थर की मूर्ति निकली है। मूर्ति देखने से ऐसा नहीं लगता कि यह किस धर्म संप्रदाय के देवी देवताओं की मूर्ति है।

 

 

 

बहराइच। मूर्ति देखने आने वाले प्रत्यक्षदर्शियों का अलग-अलग मत है। कोई जैन धर्म की बता रहा है तो कोई हिन्दू धर्म की मूर्ति होने का दावा कर रहा। मौके पर जुट रही भारी भीड़ को देखते हुए बौंडी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर भीड़ को नियंत्रित किया है। कुछ भोले भाले लोगों ने कुछ ही देर में हजारों रुपये का चढ़ावा भी चढ़ा दिया।

 

 

बहराइच। महसी के तहसीलदार राजेश वर्मा ने मूर्ति को अपने कब्जे में ले लिया है। तहसीलदार ने बताया कि मूर्ति एक प्राचीन सभ्यता और संस्कृति की कलाकृति है। वह किसी धर्म विशेष के देवी देवताओं की प्रतीत नहीं हो रही है। फिलहाल मूर्ति को सरकारी देखरेख में सुरक्षित रखवा दिया गया है। मूर्ति कितने वर्ष पुरानी है और किस धर्म विशेष से जुड़ी है। इसकी जांच के लिए पुरातत्व विभाग को पत्र भेजा जाएगा।

 

 

बहराइच। नत्थूपुर निवासी नरायन वर्मा ने बताया कि वे बुधवार को सुबह खेत देखने आए थे। जहां उन्होंने देखा कि भीखा दास बाबा की कुटी के बगल नंदवल निवासी बड़कन्ने खेत में अपनी जरूरत के लिए मिट्टी की खुदाई कर रहे थे तो ट्रैक्टर में मूर्ति फंस गई। हम लोगों ने मूर्ति को साफ किया तो देखने से मूर्ति हजारों साल पुरानी लग रही थी। लोग यह नहीं पहचान पा रहे हैं कि मूर्ति किस देवी देवता की है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button