प्रियंका गांधी की आगरा में होने वाली रैली हुई स्थगित, नई डेट का जल्द ही हो सकता है ऐलान

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल  : सात अक्टूबर को रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की रैली स्थगित हो गई है। पार्टी हाईकमान ने शारदीय नवरात्र को देखते हुए ये फैसला लिया है। रैली अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में आयोजित होगी, लेकिन अभी तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।

पार्टी महासचिव की रैली के लिए कई दिनों से तैयारियां चल रहीं थीं। रक्षा संपदा विभाग से मैदान में रैली आयोजित करने के लिए अनुमति भी ले ली गई थी। आगरा की रैली से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की शुरुआत होनी थी। प्रदेश के पांच शहरों में जनता के बीच पार्टी नेताओं को भेजने के लिए बसों को यहीं से हरी झंडी देकर रवाना भी करना था। यही नहीं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को रैली के लिए जिम्मेदारियां भी दे दी गईं थीं। टीम प्रियंका ने भी दो दिनों तक यहां डेरा डालकर सारी व्यवस्थाओं का जायजा लिया था।

सात अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहे हैं। इसलिए रैली में भीड़ जुटाना कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती हो सकता था। इसी को ध्यान में रखते हुए रैली स्थगित की गई है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मीनू और शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू ने बताया कि रैली स्थगित करने की सूचना राष्ट्रीय नेतृत्व ने दी है। रैली अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में होगी। इसकी तारीख का जल्द ही ऐलान कर दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button