पिता के दोस्त ही कर रहे थे नाबालिग बेटी का रेप, तीनों गिरफ्तार

New Delhi। देश की राजधानी एक बार फिर शर्मसार हुई है। जहां एक नाबालिग लड़की के साथ पिता के दोस्त ही रेप कर रहे थे। आरोपियों ने किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। जिससे नाबालिग ने डर के कारण किसी को कुछ नहीं बताया।

हालांकि परेशान होकर नाबालिग ने गत शनिवार को अपनी चाची को इस बारे में बताया और फिर पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, एक नाबालिग किशोरी से उसके पिता के तीन दोस्तों ने ही दुष्कर्म कर दिया। आरोपियों ने पिता को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी और दुष्कर्म के बाद वहां से चले गए।
आरोपियों ने अलग अलग दिनों में वारदात को अंजाम दिया था। जिससे परेशान होकर किशोरी ने अपनी चाची को वारदात के बारे में बताया। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने किशोरी के बयान पर केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 57 वर्षीय विनोद, 52 वर्षीय भगवान दास और 49 वर्षीय सुभाष के रूप में हुई है।
फिलहाल पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है। बता दें कि हाल में बिहार और उत्तरप्रदेश में आश्रय गृह में हुए मामलों के बाद बच्चियों की सुरक्षा पर सवाल उठे थे।

किशोरी अपने परिजनों के साथ उत्तम नगर इलाके में रहती है। माता-पिता का तलाक हो चुका था, जिसके बाद किशोरी अपने पिता और चाचा-चाची के साथ रहती है। पीड़िता ने अपने बयान में बताया है कि तीनों आरोपी उसके पिता के जानकार हैं। ऐसे में वह बच्ची को भी जानते हैं और उनके घर आते हैं।

कई दिनों पहले एक आरोपी ने किशोरी को अकेला पाकर वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी ने अपने दोनों दोस्तों को इसके बारे में बताया, जिसके बाद अन्य दोनों आरोपियों ने अलग अलग दिनों पीड़िता के घर जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी पीड़िता के घर तब जाया करते थे, जब वह अकेली होती थी। शनिवार को पीड़िता ने परेशान होकर अपनी चाची को आपबीती बताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button