पत्र के जरिए प्रियंका गांधी ने विधानसभा चुनाव में मांगा समर्थन

स्टार एक्सप्रेस

लखनऊ. कांग्रेस महासचिव एवं यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी की तरफ से प्रदेश की महिलाओं को पत्र भेजा जा रहा है। इसमें कांग्रेस प्रतिज्ञा पत्र और शक्ति विधान में किए गए वादों की याद दिलाई गई है। पोस्ट कार्ड की शक्ल वाले गुलाबी रंग के इस पत्र को शक्ति संवाद का नाम दिया गया है। पत्र के जरिए प्रियंका गांधी ने प्रदेश के भविष्य की एक नई कहानी लिखने के लिए विधानसभा चुनाव में समर्थन मांगा है।


कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. हिलाल अहमद ने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस द्वारा शुरू किया गया यह अभियान 34 लाख घरों में रहने वाली 57 लाख से अधिक महिलाओं तक पहुंच गया है। इसके जरिए महिलाओं को लोकतंत्र में सक्रिय भागीदार बनने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। एक करोड़ घरों को कवर करने के उद्देश्य से यह अभियान दिसंबर 2021 शुरू हुआ था। उन्होंने कहा कि ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ अभियान के एक हिस्से के रूप में चार हजार से अधिक महिलाएं डोर-टू-डोर संपर्क में शामिल थीं।

अभियान के दूसरे हिस्से के तहत ‘प्रतिज्ञा’ कार्ड वितरित किया जा रहा है, जिसमें लोगों पर केंद्रित नीतियों को लागू करने के लिए कांग्रेस की प्रतिबद्धता को सूचीबद्ध किया गया है। इनमें कॉलेज छात्राओं के लिए दोपहिया और स्मार्टफोन का वितरण, हर घर में तीन मुफ्त गैस सिलेंडर और किसानों के लिए कर्ज में राहत शामिल है।

 

अब नहीं तो कब? इस सवाल के साथ पत्र में एक मोबाइल फोन नंबर दिया गया है, जिसे डायल करते ही ‘हैलो प्रियंका’ आवाज सुनाई देगी। इसके साथ ही महिलाओं को यह बताया जाएगा कि महिलाओं से किए किस वादे का लाभ पाने के लिए कौन सा नंबर डायल कर पंजीकरण कराना होगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button