दूसरे सेशन का खेल शुरू, जानिए कहा खेला जाएगा टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच

 

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल  : भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जा रहा है। आज मैच का तीसरा दिन है। भारत ने दूसरी पारी में एक विकेट खोकर 50 के करीब रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा की जोड़ी इस समय क्रीज पर मौजूद है। इससे पहले टीम इंडिया की पहली पारी में बनाए 78 रनों के जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 432 रन बनाकर ऑलआउट हुई। इंग्लिश टीम ने पहली इनिंग के आधार पर 354 रनों की बढ़त ली है।

 

 

ALL LIVE UPDATES:

6:19 PM: भारत दूसरी पारी में अबतक 21 ओवर खेल चुका है और टीम का स्कोर है 35/1, चेतेश्वर पुजारा बिना खाता खोले और रोहित शर्मा 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। पुजारा और रोहित को यहां से एक बड़ी साझेदारी करनी होगी।

 

 

6:10 PM: लंच ब्रेक के बाद खेल शुरू हो चुका है। रोहित शर्मा का साथ देने के लिए चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर उतरे हैं। इंग्लैंड द्वारा ली गई 354 रनों की लीड से अभी भारत 320 रन पीछे है।

 

5:29 PM: 18.6 ओवर में क्रेग ओवरटन की गेंद पर केएल राहुल ने थमाया जॉनी बेयरस्टो को कैच, राहुल 54 गेंदों का सामना करने के बाद 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके साथ ही तीसरे दिन का लंच ब्रेक भी हो गया है। लंच तक भारत ने एक विकेट खोकर 34 रन बना लिए हैं।

 

 

5:21 PM: 17 ओवर का खेल हो चुका है और भारत का स्कोर है 30/0, रोहित शर्मा 21 और केएल राहुल 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड को पहले विकेट की तलाश है। रोहित और राहुल को स्कोर बोर्ड को भी चलाते रहना होगा, ताकि उनके ऊपर दबाव ना बने।

 

 

5:10 PM: 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 20/0, रोहित शर्मा 14 और केएल राहुल 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। रोहित अबतक 48 और राहुल 42 बॉल खेल चुके हैं।

 

4:58 PM: 12 ओवर के बाद भारत का दूसरी पारी में स्कोर है 18/0, रोहित शर्मा 12 और केएल राहुल 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड द्वारा ली गई 354 रनों की लीड से अभी भी टीम इंडिया 336 रन पीछे हैं।

 

 

4:47 PM: 9.4 ओवर में ओली रोबिन्सन की गेंद पर ऑन फील्ड अंपायर ने केएल राहुल को एलबीडब्ल्यू आउट करार दिया। जिसके बाद भारत के सलामी बल्लेबाज ने डीआरएस का इस्तेमाल किया और बॉल विकेट को छोड़ते हुए बाहर जाती दिखी। राहुल क्रीज पर मौजूद हैं। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर है 16/0।

 

 

4:33 PM: 7 ओवर का खेल हो चुका है और भारत का स्कोर है 13/0, रोहित शर्मा ने जेम्स एंडरसन के इस ओवर में पारी का पहला चौका लगाया। रोहित 9 और केएल राहुल 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

 

4:19 PM: भारत ने दूसरी पारी में 4 ओवर खेल लिया है और टीम का स्कोर है 5/0, केएल राहुल 2 और रोहित शर्मा 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। अच्छी बात यह है कि दोनों बल्लेबाज किसी भी तरह की हड़बड़ी नहीं दिखा रहे हैं और बाहर जाती गेंदों को छोड़ रहे हैं।

 

 

4:11 PM: 2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4/0 रोहित शर्मा 3 और केएल राहुल 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। 354 रनों की लीड को देखते हुए रोहित-राहुल को टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत देनी होगी, ताकि आने वाले बल्लेबाज भी उसका फायदा उठा सके।

 

 

4:02 PM: भारत की दूसरी पारी शुरू हो चुकी है। केएल राहुल और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी मैदान पर उतरी है। इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन पहला ओवर फेंक रहे हैं।

 

 

3:48 PM: जसप्रीत बुमराह ने किया ओली रोबिन्सन को क्लीन बोल्ड और इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम 432 रन बनाकर पहली पारी में ऑलआउट हुई। इंग्लिश टीम ने पहली पारी के आधार पर 354 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की है। बुमराह को मिली दूसरी सफलता।

 

3:42 PM: 131.5 ओवर में शमी की गेंद पर ओवरटन हुए एलबीडब्ल्यू आउट। ओवरटन ने 32 रनों की पारी खेली। भारत को मिली 9वीं सफलता।

 

 

3:33 PM: बारिश बंद हो चुकी है और चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है। ओली रोबिन्सन और क्रेग ओवरटन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। मोहम्मद शमी पहला ओवर फेंक रहे हैं।

 

 

3:29 PM: हेडिंग्ले में इस समय बारिश हो रही है और पिच को कवर किया गया है। थोड़ी देर में खेल शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। दो दिन के खेल के बाद इंग्लैंड की टीम काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button