दरिंदों ने सगी बहनों को बनाया हवस का शिकार, गंभीर हालत में कराया गया अस्पताल में भर्ती

बुलन्दशहर. उत्तर प्रदेश में दरिंदगी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक घटनाएं यूपी कानून व्यवस्था की पोल खोल रही हैं। इसी बीच बुलंदशहर से एक बार फिर से रोंगटे खड़े करने वाली घटना सामने आई है।

बुलंदशहर में एक बार फिर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां दो सगी बहनों को दरिंदों ने अपनी दरिंदगी का शिकार बना लिया है। माइनर के पास से दोनों बहनें खून से लथपथ हालत में मिली हैं। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक की उम्र 5 साल है तो दूसरी की 7 सात साल है।

दरिंदों ने बर्गर खिलाने के बहाने दोनों बहनों को घर से ले गया थे। दरिंदे बाइक से थे। मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस घटना से अगौता थाना इलाके में सनसनी फैल गई है।

फोटो- प्रतीकात्मक।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button