थाईलैंड: गोलीबारी में 42 वर्षीय एक भारतीय समेत दो पर्यटकों की मौत
थाईलैंड में दो विरोधी गिरोहों के बीच गोलीबारी में 42 वर्षीय एक भारतीय समेत दो पर्यटकों की मौत हो गई जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। थाई पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। बैंकॉक पोस्ट की एक खबर में बताया गया है कि गोलीबारी की घटना कल रात को सेंटारा वॉटरगेट पैवेलियन होटल के पीछे एक गली में हुई।
उस घटना में जी धीरज नाम के एक भारतीय की और एक अन्य पर्यटक की मौत हो गई। गोलीबारी में पांच लोग घायल हुए थे जिनमें दो थाईलैंड के रहने वाले, दो भारतीय और एक लाओस का पर्यटक था।भारतीय उन पर्यटकों के एक समूह का हिस्सा था जिन्होंने मॉल में एक भारतीय रेस्तरां में भोजन किया था और उसके बाद पार्किंग में अपनी बस का इंतजार कर रहे थे।